विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs ENG: सिराज से बचा लो! 'दोहरा शतक' बना इंग्लैंड के लिए काल बने DSP, इन बल्लेबाजों की निकाली हेकड़ी

Published: Fri, 01 Aug 2025 08:16 PM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने पांचवें टेस्ट मैच की पहली पारी में इंग्लैंड की कमर ...और पढ़ें

मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड का निकाला दम
मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड का निकाला दम

HighLights

  1. IND vs ENG: मोहम्मद सिराज ने बचाई इंग्लैंड की बैंड
  2. IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड पर बनाया दबाव
  3. IND vs ENG: मोहम्मद सिराज को खेलना हुआ मुश्किल

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को द ओवल में खेले जा रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच को जीतने की जरूरत है। टीम इंडिया को अगर सीरीज बचानी है तो फिर उसे ये मैच जीतना होगा। टीम इंडिया की बल्लेबाजी ने तो निराश किया है, गेंदबाजी भी ज्यादा खास रही नहीं है। ऐसे में कप्तान शुभमन गिल की चिंताएं बढ़ गई थीं। तभी मोहम्मद सिराज ने उनको थोड़ी राहत दी।

इंग्लैंड को बेन डकेट और जैक क्रॉली ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी कर भारत को कमजोर किया। आकाशदीप ने डकेट को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद भी खतरा टला नहीं था क्योंकि इंग्लैंड के मुख्य बल्लेबाज अभी बचे थे। इंग्लैंड के कप्तान ओली पोप और जो रूट। दोनों का विकेट भारत के लिए जरूरी था।

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: बीच मैदान पर जो रूट से भिड़ गए प्रसिद्ध कृष्णा, आंखों में नजर आए अंगारे, देखिए गुस्से वाला Video

सिराज और गिल का असरदार रिव्यू

सिराज इंग्लैंड की पारी का 25वां ओवर फेंक रहे थे। ओवर की चौथी गेंद उन्होंने इनस्विंग फेंकी जिसे पोप खेल नहीं पाए और पैड पर खा गए। गेंद काफी अंदर आई थी और इसलिए भारत ने जोरदार अपील की। अंपायर ने इसे नकार दिया, लेकिन सिराज काफी आश्वस्त थे कि ये आउट है। उन्होंने कप्तान गिल को समझाया और गिल मान भी गए। भारत ने रिव्यू लिया जो सफल रहा और पोप की 22 रनों की पारी का अंत हो गया।

रूट बैथेल भी बने शिकार

सिराज यहीं नहीं रुके। उन्होंने इसके बाद इंग्लैंड के मुख्य बल्लेबाज जो रूट को भी अपना शिकार किया। सिराज की इनस्विंग का रूट के पास भी जबाव नहीं था। वह भी गेंद पैड पर खा गए। टीम इंडिया ने जोरदार अपील की जिसे अंपायर ने मान लिया। सिराज ने फिर जैकेब बैथेल को भी एलबीडब्ल्यू कर इंग्लैंड को पांचवां झटका दिया। इन झटकों से इंग्लैंड की टीम बैकफुट पर पहुंच चुकी है। इस दौरान सिराज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए हैं। 

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: बेन डकेट ने दी चुनौती, आकाशदीप ने कुछ ही पल में तोड़ दिया घमंड, इंग्लिश बल्लेबाज मुंह लटकाकर लौटा पवेलियन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।