विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs ENG: अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे बेन स्टोक्स, टीम इंडिया को चोटिल करने की बनाई रणनीति, नीतीश रेड्डी के हेलमेट पर मारी गेंद

Published: Sat, 12 Jul 2025 09:01 PM (IST)

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स भारत के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में लगातार वो काम ...और पढ़ें

बेन स्टोक्स की मंशा पर उठ रहे हैं सवाल
बेन स्टोक्स की मंशा पर उठ रहे हैं सवाल

HighLights

  1. IND vs ENG: बेन स्टोक्स नहीं आ रहे बाज
  2. IND vs ENG: भारत के खिलाफ अपनाई बॉडीलाइन रणनीति
  3. IND vs ENG: पंत के बाद नीतीश रेड्डी का किया शिकार

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के कप्तान और तेज गेंदबाज बेन स्टोक्स अपनी खूंखार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। उनकी गेंदों की रफ्तार, स्विंग, तेजी और सटीक लाइन लैंग्थ किसी भी बल्लेबाज को परेशान कर सकती है। ये गेंदबाज भारत के खिलाफ खेली जा रही मौजूदा सीरीज में अच्छा कर रहा है। हालांकि, अपनी एक हरकत से बाज नहीं आ रहा। बार-बार स्टोक्स एक ही चीज कर रहे हैं जिसका मकसद भारतीय खिलाड़ियों को चोटिल करना ही लग रहा है।

स्टोक्स ने मैच के तीसरे दिन कुछ ऐसा कर दिया है जो लगातार सवालों के घेरे में हैं। वह पहले ऋषभ पंत के पीछे पड़े और उनकी चोट को निशाना बनाया। इसी कारण भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर उनसे नाराज हो गए थे। स्टोक्स लेकिन अपनी हरकत से पीछे नहीं हटे। वह लगातार वो काम कर रहे हैं जो विवादित रहा है। उनकी मंशा सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों को चोटिल करने की दिख रही है।

यह भी पढ़ें- IND Vs ENG 3rd Test: स्टोक्स और पंत की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट, क्या दूसरे दिन स्टार्स की वापसी होगी या नहीं?

नीतीश रेड्डी को लगी गेंद

लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को जब भारत के नीतीश कुमार रेड्डी और रवींद्र जडेजा की जोड़ी जब बल्लेबाजी कर रही थी तब स्टोक्स ने अपनी गेंदबाजी से सभी को डरा दिया। दूसरे सेशन का खेल खत्म होने से पहले स्टोक्स ने एक ऐसी गेंद फेंकी जो सीधे नीतीश रेड्डी के हेलमेट में जाकर लगी। 90वें ओवर की दूसरी गेंद पर स्टोक्स ने बाउंसर फेंकी जिसे नीतीश झेल नहीं पाए और उनके हेलमेट में लगी। तभी अचानक से उन्होंने हेलमेट उतार दिया और अपना चेहरा देखने लगे। गेंद उनके गाल के पास लगी थी।

तभी फिजियो आ गए और नीतीश को देखा। भारतीय बल्लेबाज को कोई परेशानी नहीं हुई और उन्होंने बिना किसी परेशानी के बल्लेबाजी शुरू कर दी।

बॉडीलाइन अटैक की रणनीति

इंग्लैंड खासकर स्टोक्स भारतीय टीम के खिलाफ बॉडीलाइन की रणनीति अपना रहे हैं। जिसका साफ मतलब है कि उनके शरीर पर गेंदबाजी की जाए और चोटिल किया जाए। यही रणनीति स्टोक्स ने पंत के खिलाफ अपनाई थी वो भी तब जब वह जानते थे कि पंत पहले से ही चोटिल हैं। पंत को मैच के पहले दिन बाएं हाथ की तर्जनी उंगली में चोट लग गई थी।

इसी कारण विकेटकीपिंग नहीं कर पाए थे और उनकी जगह ध्रुव जुरैल ने विकेटकीपिंग की थी। पंत आज जब 48 रनों पर खेल रहे थे तब स्टोक्स ने उनकी बॉडी पर अटैक किया और एक गेंद पंत की उंगली पर मार भी दी। ये तो पंत की हिम्मत थी कि वह झेल गए। इसी ओवर में फिर स्टोक्स ने बाउंसर फेंकी जिस पर पंत ने छक्का मार अपना अर्धशतक पूरा किया।

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: लॉर्ड्स में शतक बनाते ही दिग्गजों की फेहरिस्त में पहुंच गए केएल राहुल, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।