Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs ENG: इन 5 सितारों के दम पर टीम इंडिया ने इंग्लैंड से लिया बदला, अंग्रेजों से वसूला लगान, जानिए कौन हैं जीत के हीरो

    Updated: Fri, 28 Jun 2024 06:00 AM (GMT+05:30)

    भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हरा फाइनल में जगह बना ली है। इसी के साथ भारत ने दो साल पुराना हिसाब बराबर कर लिया है। भारत क ...और पढ़ें

    रोहित शर्मा ने सेमीफाइनल में खेली शानदार पारी
    रोहित शर्मा ने सेमीफाइनल में खेली शानदार पारी

    HighLights

    1. IND vs ENG: टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हरा फाइनल में बनाई जगह
    2. IND vs ENG: रोहित शर्मा ने सेमीफाइनल में खेली तूफानी पारी
    3. IND vs ENG: तीन विकेट लेने वाले अक्षर पटेल बने प्लेयर ऑफ द मैच

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 68 रनों के विशाल अंतर से हरा फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल में टीम इंडिया का सामना साउथ अफ्रीका से 29 जून को होगा। मौजूदा विजेता इंग्लैंड इस मैच में भारत के सामने टिक नहीं सकी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 171 रन बनाए। इंग्लैंड की टीम 103 रन बनाकर ढेर हो गई।

    इसी के साथ भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों मिली हार का बदला ले लिया। इंग्लैंड ने उस सेमीफाइनल में भारत को 10 विकेट से हराया था। इस बार भारत ने उस हार का हिसाब बराबर कर लिया। भारत ने ये काम किन खिलाड़ियों के दम पर किया है, हम बताते हैं आपको।

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG, T20 WC 2024 Match Report: इंग्लैंड का गुरूर तोड़ टीम इंडिया 10 साल बाद फाइनल में, साउथ अफ्रीका से होगी खिताबी भिड़ंत

    रोहित शर्मा

    कप्तान रोहित शर्मा बड़े मैच के खिलाड़ी हैं। उन्होंने एक बार फिर इस बात को साबित किया है। विराट कोहली और ऋषभ पंत के जल्दी आउट होने के बाद रोहित ने कप्तानी पारी खेली और अर्धशतक जमाया। रोहित ने 39 गेंदों पर छह चौके और दो छक्कों की मदद से 57 रन बनाए। उनकी इस पारी ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की हालत खराब कर दी थी।

    सूर्यकुमार यादव

    रोहित के अलावा भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में किसी का योगदान रहा तो वो सूर्यकुमार यादव रहे। सूर्यकुमार ने रोहित के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी की। सूर्यकुमार ने भी अपने चिर-परिचित अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को परेशान किया। वह हालांकि अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सके। सूर्यकुमार ने 36 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के मार 47 रन बनाए।

    खबरें और भी

    अक्षर पटेल

    इस मैच में इंग्लैंड की तूफानी बल्लेबाजी को रोकने का श्रेय किसी को जाता है तो वो भारतीय स्पिनर हैं। अक्षर पटेल ने जोस बटलर का विकेट ले इसकी शुरुआत की। उन्होंने अपने तीन ओवरों में हर ओवर की पहली गेंद पर विकेट लिए। अक्षर ने इस मैच में चार ओवरों में 23 रन देकर तीन विकेट झटके। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

    कुलदीप यादव

    अक्षर का पूरा साथ दिया कुलदीप यादव ने। कुलदीप ने हैरी ब्रूक, सैम करन जैसे बल्लेबाजों के विकेट लिए। कुलदीप ने अपने कोटे के चार ओवरों में 19 रन देकर तीन विकेट झटके।

    हार्दिक पांड्या

    रोहित और सूर्यकुमार ने साझेदारी कर टीम इंडिया के मजबूत स्कोर की नींव रख दी थी। लेकिन दोनों के आउट होने के बाद टीम इंडिया लड़खड़ा सकती थी। हालांकि, हार्दिक पांड्या ने ऐसा नहीं होने दिया और 13 गेंदों पर 23 रन बना टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

    यह भी पढ़ें- Chris Jordan: 6,6,W,W... पहले दो गेंदों पर खाए छक्के, फिर दिखाया अपना रौद्र अवतार, इंग्लैंड के गेंदबाज ने 3 विकेट लेकर काटा बवाल