IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी को लगी चोट, दर्द से कराहता रहा बल्लेबाज लेकिन कोच ने नहीं दिया ध्यान; खेलने पर उठे सवाल
भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को नेट्स पर बल्लेबाजी करते हुए चोट लग गई। इस दौरान वैभव दर्द से कराहते रहे, लेकिन उनकी किसी ने नहीं ...और पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी को लगी चोट

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वैभव सूर्यवंशी इस समय लोगों की आंख के तारे बने हुए हैं। उनके डेब्यू का सभी को इंतजार था जो हो गया है। अब वैभव अपना दूसरा इंटरनेशनल मैच खेलने को तैयार हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच आज नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में तीसरा टी20 मैच खेला जाना है, लेकिन इससे पहले वैभव का एक दर्दनाक वीडियो सामने आया है।
वैभव ने पहले मैच में 14 रनों की पारी खेली थी। उनकी पारी काफी छोटी थी, लेकिन ये बताने के लिए काफी थी कि वह इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार हैं और उन्हें चाहिए तो सिर्फ लगातार मौके। हालांकि, जो वीडियो सामने आया है उसे देख फैंस की टेंशन बढ़ गई है।
चोटिल हो गए वैभव
वैभव जमकर मेहनत कर रहे हैं और नेट्स पर अभ्यास कर रहे हैं। इसी दौरान उनको चोट भी लग गई। सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वैभव नेट्स पर बैटिंग कर रहे हैं और भारत के थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट राघवेंद्र द्विवेदी उनको अभ्यास करा रहे हैं। इसी दौरान राघवेंद्र ने एक गेंद फेंकी जो छोटी थी और वैभव उसे बल्ले पर ले नहीं पाए। गेंद सीधा उनकी पसलियों में जाकर लगी और वैभव तुरंत दर्द से कराहते हुए पेट पकड़कर बैठ गए।
राघवेंद्र ने इस बात पर ध्यान ही नहीं दिया कि वैभव को लगी है। उन्होंने गेंद उठाई और वैभव से कुछ कहते हुए वापस अपने मार्क पर आ गए। इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर काफी गुस्सा देखा जा रहा है। लोग राघवेंद्र की आलोचना कर रहे हैं।
खबरें और भी
Raghuvendra Dwivedi Throwdown Specialist Of Indian Cricket Team Bowled 150kmph Delivery That Hit Suryavanshi Badly On His Ribs. He Fell On The Ground And Raghuvendra’s First Reaction Was To Pick Up The Ball Instead Of Checking On Him. Bro, He Is Just 15 Years Old. At Least Show… pic.twitter.com/H0hrnvXthh
— ÉlyséeCricket (@CricketElysee) July 6, 2026
क्या खेल पाएंगे वैभव?
लेकिन सवाल ये है कि क्या वैभव की चोट ज्यादा गंभीर है? क्या वैभव आज होने वाले मैच में खेल पाएंगे या नहीं? टीम मैनेजमेंट की तरफ से इसे लेकर कोई बयान नहीं आया है। वैसे देखा जाए तो इस तरह की चोटें अभ्यास के दौरान लगती रहती हैं और कई बार कुछ देर के आराम और थोड़े से इलाज से ठीक भी हो जाती हैं। सभी को उम्मीद होगी कि वैभव नॉटिंघम टी20 में खेलें और अपने बल्ले का दम दिखाते हुए भारत को इस दौरे पर पहली जीत दिलाएं।
यह भी पढ़ें- ENG vs IND: इंग्लैंड से मिले 4 साल पुराने जख्म पर जीत का 'मरहम' लगाने उतरेगी टीम इंडिया, विश्नोई पर गाज गिरनी तय!