Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs ENG: चेपॉक में भी धुंध है क्या हैरी ब्रूक? समझ से परे 'मिस्ट्री स्पिनर', चक्रव्यूह नहीं भेद पा रहा बल्लेबाज

    Updated: Sat, 25 Jan 2025 08:34 PM (IST)

    इंग्लैंड के उप-कप्तान हैरी ब्रूक ने पहले टी20I मैच के बाद कहा था कि कोलकाता में कोहरा घना होने के कारण वह वरुण चक्रवर्ती की गेंद को समझ नहीं पाए थे। इ ...और पढ़ें

    हैरी ब्रूक को वरुण चक्रवर्ती ने किया क्लीन बोल्ड। फोटो- सोशल मीडिया
    हैरी ब्रूक को वरुण चक्रवर्ती ने किया क्लीन बोल्ड। फोटो- सोशल मीडिया

    HighLights

    1. वरुण चक्रवर्ती ने हैरी ब्रूक को दूसरे मैच में भी किया क्लीन बोल्ड
    2. हैरी ब्रूक ने कोलकाता की धुंध को बताया था जिम्मेदार
    3. लगातार दूसरी बार भी चक्रवर्ती ने किया क्लीन बोल्ड

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मिस्ट्री स्पिनर के नाम से फेमस वरुण चक्रवर्ती ने जबसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की है। तब से कमाल की गेंदबाजी की है। इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टी20I सीरीज में हैरी ब्रूक के लिए काल बन गए हैं। पहले मैच की ही तरह चक्रवर्ती ने ब्रूक को क्लीन बोल्ड किया। वरुण चक्रवर्ती ने हैरी ब्रूक को बैक-टू-बैक मैच में क्लीन बोल्ड किया।

    भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20I मैच चेपॉक में आयोजित है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अर्शदीप सिंह ने पहले ही मैच की तरह इस मुकाबले में भी पहले ही ओवर में विकेट चटकाकर सही साबित किया। इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने लोकल ब्वॉय चक्रवर्ती को गेंद थमाई।

    हैरी ब्रूक को बैक-टू-बैक किया क्लीन बोल्ड

    वरुण चक्रवर्ती पहली बार अपने घरेलू मैदान पर अंतरराष्ट्रीय मैच में गेंदबाजी करने आए। अपने पहले ही ओवर की तीसरी गेंद पर विकेट हासिल की और वो भी इंग्लिश टीम के उप-कप्तान हैरी ब्रूक की। वरुण चक्रवर्ती ने ऑफ स्टंप की लाइन में लेंथ गेंद की। हैरी ब्रूक ड्राइव करने गए, लेकिन गेंद ने बल्ले और पैड के गैप को भेद दिया और स्टंप्स से जा टकराई। पहले मैच में भी चक्रवर्ती ने हैरी को क्लीन बोल्ड किया था। तब हैरी ब्रूक ने कहा था कि कोहरे के कारण वह गेंद को गेंद नहीं सके थे।

    कोलकाता की धुंध को ठहराया था जिम्मेदार

    दूसरे मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में हैरी ब्रूक ने कहा था, चक्रवर्ती एक असाधारण अच्छे गेंदबाज हैं। उनकी गेंदों को समझना कठिन है। मुझे लगता है कि वास्तव में कोलकाता में छाई धुंध के कारण, उनकी गेंदों को समझना और भी कठिन था। उम्मीद है कि चेपॉक में हवा थोड़ी साफ होगी और हम गेंद को थोड़ा आसानी से देख पाएंगे।

    अभी तक कु 22 विकेट ले चुके हैं चक्रवर्ती

    बता दें की चक्रवर्ती ने बांग्लादेश के खिलाफ टी20I सीरीज से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की है। तब अब तक खेले मैच 9 मैच में वह 22 विकेट हासिल कर चुके हैं। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में तीन विकेट लिए थे। दूसरे मैच में खबर लिखे जाने तक दो विकेट चटका चुके थे। इसमें हैरी ब्रूक और जेमी ओवर्टन का विकेट शामिल रहा।

    खबरें और भी

    यह भी पढे़ं- IND vs ENG 2nd T20I: भारत की प्‍लेइंग 11 में हुए कई बदलाव, पर मोहम्‍मद शमी को नहीं मिला मौका