Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND Vs ENG: Virat Kohli की वापसी से बलि का बकरा बना ये खिलाड़ी, रोहित ने बेंच पर बिठाया; देखिए कटक मैच की प्लेइंग-11

    Updated: Sun, 09 Feb 2025 02:05 PM (IST)

    Virat Kohli कटक में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में विराट कोहली की वापसी हुई है जो पहले वनडे मैच में घुटने में चोट के कारण मैच नहीं खेल पाए थे। अब कोहल ...और पढ़ें

    Virat Kohli की वापसी से Yashasvi Jaiswal को प्लेइंग-11 से दिखाया गया बाहर का रास्ता
    Virat Kohli की वापसी से Yashasvi Jaiswal को प्लेइंग-11 से दिखाया गया बाहर का रास्ता

    HighLights

    1. दूसरे वनडे मैच में Yashasvi Jaiswal का प्लेइंग-11 से कटा पत्ता
    2. Ind vs Eng का दूसरा वनडे मैच कटक में खेला जा रहा है
    3. विराट कोहली की वापसी से यशस्वी को प्लेइंग-11 से बाहर का रास्ता दिखाया गया

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Virat Kohli replaced Yashasvi Jaiswal: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम प्लेइंग-11 में दो बदलावों के साथ उतरी है।

    विराट कोहली की वापसी हुई है, जो पहले वनडे मैच में घुटने में चोट के कारण मैच नहीं खेल पाए थे। अब कोहली की वापसी हुई है और उनके कमबैक से स्टार यशस्वी जायसवाल का पत्ता कटा। यशस्वी को कटक में खेले जा रहे इस मैच के लिए बेंच पर बिठाया गया। वहीं, कुलदीप को आराम दिया गया और वरुण चक्रवर्ती को वनडे डेब्यू का मौका मिला।

    Virat Kohli की वापसी से Yashasvi Jaiswal को प्लेइंग-11 से दिखाया गया बाहर का रास्ता

    दरअसल, विराट कोहली की फिटनेस पर अपडेट मैच से पहले ही सामने आ गया था कि वह पूरी तरह से फिट हैं और कटक में मैच खेलते हुए नजर आएंगे। कोहली की वापसी से ये सवाल खड़ा होने लगा कि यशस्वी और श्रेयस अय्यर में से किसे प्लेइंग-11 से बाहर होना पड़ेगा।

    उम्मीद ये ज्यादा थी कि यशस्वी को ही बाहर बिठाया जाएगा, क्योंकि श्रेयस ने पहले वनडे मैच में अर्धशतकीय पारी खेली थी, जबकि यशस्वी अपने डेब्यू मैच में चमक नहीं बिखेर पाए थे। 

    इसके बाद कटक में प्लेइंग-11 का एलान करते हुए रोहित शर्मा ने बताया कि विराट कोहली की वापसी से यशस्वी को बेंच पर बैठना पड़ेगा। वहीं, दूसरा बदलाव रहा कि वरुण चक्रवर्ती का वनडे डेब्यू हुआ। इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में 14 विकेट लेने वाले वरुण को33 साल की उम्र में वनडे डेब्यू का मौका मिला। उन्हें कुलदीप यादव की जगह प्लेइंग-11 में जगह मिली।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Oldest ODI Debutant: 33 साल की उम्र में Varun Chakravarthy का वनडे डेब्यू, जडेजा ने यूं किया टीम में स्वागत- VIDEO

    Ind vs Eng 2nd ODI Playing 11: भारत-इंग्लैंड की प्लेइंग XI

    इंग्लैंड- फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जेमी ओवरटन, गस एटकिंसन, आदिल राशिद, मार्क वुड, साकिब महमूद

    भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती

    यह भी पढ़ें: Oldest ODI Debutant: 33 साल की उम्र में Varun Chakravarthy का वनडे डेब्यू, जडेजा ने यूं किया टीम में स्वागत- VIDEO