Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs IRE: 'वैभव सूर्यवंशी टिकट बेचने आया है', डेब्यू का मौका न मिलने पर भड़के फैंस; गंभीर को सुनाई खरी खोटी

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 06:05 PM (IST)

    आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका नहीं मिला है और इससे फैंस काफी निराश हो गए हैं। सोशल मीडिया पर फैंस ने अपना गुस्स ...और पढ़ें

    वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका

    वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में उम्मीद थी कि वैभव सूर्यवंशी अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर लेंगे। हालांकि, उनका और फैंस का इंतजार बढ़ गया है। बेलफास्ट में खेले जा रहे इस मैच में भारत ने वैभव को डेब्यू का मौका नहीं दिया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर कोहराम मच गया है।

    वैभव ने अपनी तूफानी बैटिंग के दम पर बहुत ही कम उम्र में बड़ा मुकाम हासिल किया है। इसी कारण उनके डेब्यू का इंतजार हर किसी को है। पहले मैच में भी उनको मौका नहीं मिला था और फैंस निराश हुए थे। दूसरे मैच में भी यही हाल है।

    'टिकट बेचने आया है'

    इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अय्यर ने जब प्लेइंग-11 का एलान किया तो उसमें दो खिलाड़ियों का डेब्यू था, लेकिन इसमें वैभव का नाम नहीं था। प्रिंस यादव और सू्र्यांश शेड्गे आज अपना टी20 डेब्यू कर रहे हैं। प्रसिद्ध कृष्णा की जगह प्रिंस और वॉशिंगटन सुंदर की जगह सूर्यांश को मौका मिला है।

    वैभव का नाम देखकर एक बार फिर सभी को निराशा हुई और सोशल मीडिया पर ये चर्चा का मुद्दा बन गया। एक यूजर ने लिखा, "वैभव सूर्यवंशी टीम में सिर्फ टिकट बेचने के लिए है।"

    वहीं एक और यूजर ने लिखा, "वैभव सूर्यवंशी का टीम में होना जरूरी है।"

     

    दोनों टीमों की प्लेइंग-11

    भारत- श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यांश शेड्गे, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

    खबरें और भी

    आयरलैंड- लोर्कन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, बेंजामिन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज, जय मूंद्रा, मैथ्यू हॉलार्ड।

    यह भी पढ़ें- IND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ प्रिंस और सूर्यांश करेंगे डेब्यू, वैभव सूर्यवंशी को करना होगा इंतजार

    यह भी पढ़ें- आयरलैंड के खिलाफ हार के साथ श्रेयस अय्यर के नाम जुड़ा कलंक, विराट कोहली के 'फ्लॉप क्लब' में हुए शामिल