IND vs NAM Playing 11: नामीबिया के खिलाफ बड़े बदलाव के साथ उतरेगी भारतीय टीम , ओपनर और तेज गेंदबाज होगा बाहर!
टी20 विश्व कप 2026 के अपने दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम का सामना नामीबिया से होगा। यह टक्कर दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगी। इस मैच में भारत ...और पढ़ें
HighLights
दूसरी जीत पर होगी भारत की नजर
अरुण जेटली स्टेडियम में होगा मैच
भारतीय टीम ने किया अभ्यास
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 के अपने दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम का सामना नामीबिया से होगा। यह टक्कर दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगी। टीम इंडिया ने जीत के साथ विश्व कप का आगाज किया है। ऐसे में सूर्या एंड कंपनी इस लय को बरकरार रखना चाहेगी। दूसरी ओर नामीबिया इसी मैदान पर नीदरलैंड के हाथों हार चुकी है।
अभिषेक शर्मा चल रहे बीमार
अपने दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम 2 बड़े बदलाव के साथ उतर सकती है। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बीमार चल रहे हैं। ऐसे में उन्हें दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसे में नामीबिया के विरुद्ध उनका खेलना है संदिग्ध है। अभिषेक को पेट में संक्रमण हुआ है। इतना ही नहीं उन्हें बुखार भी है। अगर अभिषेक दूसरे मैच से बाहर होते हैं तो संजू सैमसन को ओपनिंग करने का मौका मिल सकता है।
बुमराह की हो सकती वापसी
टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मैच में भारत ने अमेरिका को शिकस्त दी थी। बुखार के कारण तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस मुकाबले को नहीं खेले थे। अब बुमराह पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं। उन्होंने मंगलवार को गेंदबाजी का अभ्यास भी किया। ऐसे में बुमराह की नामीबिया के खिलाफ प्लेइंग 11 में वापसी हो सकती है। अगर बुमराह आते हैं तो मोहम्मद सिराज को बाहर बैठना पड़ सकता है। इसके अलावा भारतीय टीम ज्यादा बदलाव नहीं कर सकती है।
लय पाना चाहेगी टीम
अमेरिका के खिलाफ कप्तान सूर्यकुमार यादव के अलावा पूरी भारतीय टीम फेल रही थी। ऐसे में अब पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच से पहले भारतीय प्लेयर्स के पास लय में आने का अच्छा मौका है। संजू सैमसन और ईशान किशन को तेज शुरुआत दे सकते हैं। फिर तिलक वर्मा और इनफॉर्म सूर्या मिडिल ऑर्डर में तहलका मचा सकते हैं।
खबरें और भी
3 ऑलराउंडर्स को मिल सकता मौका
रिंकू सिंह को फिनिशर का रोल अदा करना होगा। हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और अक्षर पटेल के रूप में टीम में 3 ऑलराउंडर हो सकते हैं। स्पिन की जिम्मेदारी वरुण चक्रवर्ती के कंधों पर रह सकती है। उपकप्तान अक्षर भी उनका साथ देंगे। वहीं अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह तेज गेंदबाजी करते नजर आ सकते हैं।
भारत की संभावित प्लेइंग 11
संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
भारतीय टीम
संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अभिषेक शर्मा, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर।
यह भी पढ़ें- IND vs NAM: दूसरे मुकाबले के लिए दिल्ली पहुंची भारतीय टीम गई कोच गौतम गंभीर के घर, नामीबिया से इस दिन टक्कर- Video
यह भी पढ़ें- SA vs AFG: दूसरे सुपर ओवर में जीता साउथ अफ्रीका, रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान को दी शिकस्त