Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    राहुल और रिंकू सिंह ने बाउंड्री पर दिखाई जुगलबंदी, सिक्स जा रही गेंद पर दिला दी विकेट; वायरल हुआ वीडियो

    By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Tue, 03 Oct 2023 08:47 PM (GMT+05:30)

    भारत के उभरते सितारे रिंकू सिंह (Rinku Singh) मैदान में आते ही अपनी चमक बिखेर कर सभी का दिल जीत लेते हैं। ऐसा ही कुछ एशियन गेम्स में नेपाल के खिलाफ मै ...और पढ़ें

    राहुल त्रिपाठी और रिंकू सिंह ने फील्डिंग में दिखाई जुगलबंदी। फोटो- स्क्रीन ग्रैब
    राहुल त्रिपाठी और रिंकू सिंह ने फील्डिंग में दिखाई जुगलबंदी। फोटो- स्क्रीन ग्रैब

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में नेपाल को हराते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने जहां शतक लगाया। वहीं, रिंकू सिंह ने अपनी बल्लेबाज और फिर फील्डिंग से सभी का दिल जीत लिया। राहुल त्रिपाठी की जुगलबंदी से एक नेपाली खिलाड़ी को पवेलियन की राह दिखाई।

    भारत के उभरते सितारे रिंकू सिंह मैदान में आते ही अपनी चमक बिखेर कर सभी का दिल जीत लेते हैं। ऐसा ही कुछ एशियन गेम्स में नेपाल के खिलाफ मैच में देखने को मिला। नेपाल के खिलाफ अंत में बल्लेबाजी करने उतरे रिंकू सिंह ने छक्कों की बौछार लगा दी। इसके बाद फील्डिंग में भी गजब का जोश दिखाया।

    रवि बिश्नोई के ओवर में घटी घटना

    दरअसल, लक्ष्य का पीछा करते हुए नेपाल के खिलाड़ी ने रवि बिश्नोई के ओवर में बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की। गेंद बाउंड्री के बाहर तेजी से जाती नजर आ रही थी, लेकिन राहुल त्रिपाठी बीच में आए और उन्होंने गेंद को लपका। हालांकि, वह अपना बैलेंस खो बैठे।

    यह भी पढ़ें- World Cup 2023: एक भी प्रैक्टिस मैच नहीं खेल पाई भारतीय टीम, इन तीन मामलों पर कहीं पड़ न जाए कमजोर

    वायरल हो रहा वीडियो

    गिरने से पहले राहुल त्रिपाठी ने हवा में ही गेंद को रिंकू की तरफ थ्रो कर दिया। वहीं, मुस्तैद रिंकू सिंह ने कैच लपक लिया। यह सारा काम 1 सेकेंड में ही दोनों प्लेयर्स ने कर दिया। इस शानदार फील्डिंग को देखकर हर कोई दंग रह गया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    खबरें और भी

    बता दें कि भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 202 रन बनाए। इसके जवाब में नेपाल 179 रन ही बना सका। इस दौरान उसने 9 विकेट गंवा दिए।

    यह भी पढे़ं- Asian Games 2023: R Sai Kishore ने डेब्‍यू मैच में कर दिया कमाल, T20I में बना दिया गजब का रिकॉर्ड