Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs NZ Live Streaming : भारत-न्‍यूजीलैंड के बीच दूसरे वनडे का लाइव प्रसारण व स्‍ट्रीमिंग जानें कैसे देखें

    By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Sat, 21 Jan 2023 09:26 AM (IST)

    IND vs NZ 2nd Odi Live Streaming भारत-न्‍यूजीलैंड के बीच आज दूसरा वनडे रायपुर में खेला जाएगा। भारतीय टीम सीरीज में 1-0 की बढ़त पर है। जानें इस मैच का ...और पढ़ें

    न्यूजीलैंड के खिलाफ विकेट लेने के बाद कुलदीप यादव। फोटो- AP
    न्यूजीलैंड के खिलाफ विकेट लेने के बाद कुलदीप यादव। फोटो- AP

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। श्रीलंका के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज जीते के बाद, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में जीत के साथ धमाकेदार शुरुआत करने वाली टीम इंडिया शनिवार को रायपुर में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। न्यूजीलैंड और भारत के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का पहला मैच हैदराबाद में खेला गया। इस मैच में भारत को 12 रन से जीत मिली। फिलहाल भारत तीन मैच की सीरीज में 1-0 से आगे है।

    भारत-न्‍यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 114 वनडे मैच खेले गए हैं। भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच आंकड़ों में कड़ी टक्‍कर देखने को मिली है। भारतीय टीम ने जहां 56 वनडे जीते हैं, वहीं कीवी टीम ने 50 मैचों में जीत दर्ज की है। भारत-न्‍यूजीलैंड के बीच सात मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला, जबकि 1 मैच टाई रहा। भारतीय टीम इस समय जीत के मामले में न्‍यूजीलैंड से 6 मैच आगे है।

    कब होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच?

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे वनडे मैच 21 जनवरी, शनिवार को होगा।

    कहां होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच?

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

    कितने बजे शुरू होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच?

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा, जबकि इस मैच का टॉस आधा घंटा पहले यानि 1 बजे होगा।

    कहां देख सकते हैं भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच?

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं, जबकि मैच की लाइवस्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर देखी जा सकती है। यदि आप इस मैच का आनंद बिना किसी सब्सक्रिप्शन के लेना चाहते हैं तो डीडी फ्री डिश के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर इसका आनंद उठा सकते हैं। इसके अलावा इस मैच से जुड़ी खबरों के लिए आप दैनिक जागरण वेबसाइट पढ़ सकते हैं।