IND vs NZ 3rd ODI Playing-11: मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को मिलेगी जगह, टीम से बाहर जाएंगे दो खिलाड़ी!
भारतीय क्रिकेट टीम तीसरे वनडे मैच में अपनी प्लेइंग-11 में बदलाव कर सकती है। उसकी कोशिश सीरीज अपने नाम करने की होगी।

भारत की नजरें सीरीज जीत पर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती दो मैच जीतकर बढ़त ले ली है। अब तीसरे मैच में उसकी नजरें सीरीज अपने नाम करने पर होंगी। इस मैच में कप्तान शुभमन गिल दो बदलाव कर सकते हैं।
टी20 सीरीज में भारत ने न्यूजीलैंड को मात दी थी। अब वह वनडे सीरीज में भी यही काम करना चाहेगी। वहीं, न्यूजीलैंड की नजरें सीरीज में वापसी करने पर होंगी। यह उसके लिए सीरीज में वापसी करने का आखिरी मौका है। अगर यह मैच उसके हाथ से गया तो फिर सीरीज भी चली जाएगी। इस मैच को जीत वह सीरीज में बनी रह सकती है।
टीम इंडिया करेगी बदलाव?
वैसे तो टीम इंडिया में बदलाव की ज्यादा संभावना दिख नहीं रही है, लेकिन गिल अपने चार तेज गेंदबाजों में से किसी एक को आराम देकर मोहम्मद सिराज को मौका दे सकते हैं। देखना यह होगा कि सिराज को मौका मिलता है तो आराम किसे मिल सकता है। अर्शदीप सिंह वो गेंदबाज हो सकते हैं। वह लगातार खेल भी रहे हैं और वह दूसरे वनडे में विकेट भी नहीं ले पाए थे। ऐसे में उनको आराम दिया जा सकता है।
कुलदीप यादव भी अभी तक न्यूजीलैंड दौरे पर मैच नहीं खेले हैं। उनको मौका मिलना तीसरे वनडे में भी मुश्किल लग रहा है। वह एक बार फिर बेंच पर बैठे दिखाई दे सकते हैं।
बल्लेबाजी में होगा बदलाव?
जहां तक बल्लेबाजी की बात है तो टीम के बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की संभावना नहीं दिख रही है। गिल के साथ रोहित का ओपनिंग करना तय है। नंबर-3 पर विराट कोहली और चार पर श्रेयस अय्यर हैं। केएल राहुल, नमन धीर और अक्षर पटेल मध्य क्रम और निचले क्रम को संभालेंगे। टीम इंडिया को अपने बल्लेबाजों से रनों की बारिश की उम्मीद होगी।
भारत की संभावित प्लेइंग-11:
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, नमन धीर, अक्षर पटेल, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज।
यह भी पढ़ें- IND vs NZ 3rd ODI Weather Report: बारिश बनेगी टीम इंडिया की परेशानी, न्यूजीलैंड के पास से चला जाएगा बड़ा मौका!
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: हार की कगार पर खड़ी न्यूजीलैंड के लिए वनडे सीरीज के बीच आई बुरी खबर, दो खिलाड़ी हुए बाहर
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।