Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ind vs NZ 3rd T20 Pitch Report : क्या अहमदाबाद में भी दिखेगा स्पिनर्स का जलवा? कैसा होगा मौसम और पिच का मिजाज

    By Jagran NewsEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Wed, 01 Feb 2023 05:50 PM (IST)

    IND vs NZ 3rd T20 Pitch and Weather Report भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ 3rd T20) के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला 1 फरवरी ...और पढ़ें

    IND vs NZ 3rd T20 Pitch and Weather Report
    IND vs NZ 3rd T20 Pitch and Weather Report

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। IND vs NZ 3rd T20 Pitch and Weather Report। भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ 3rd T20) के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला 1 फरवरी को खेला जाना है। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि सीरीज का पहला मुकाबला कीवी टीम ने जीता था, तो वहीं दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने पलटी मारते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की थी।

    100 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजों को लखनऊ पिच पर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। ऐसे में 'करो या मरो' मुकाबले से पहले जानते हैं अहमदाबाद की पिच और मौसम मिजाज से जुड़ी हर एक जानकारी इस आर्टिकल के जरिए।

    IND vs NZ 3rd T20: गेंदबाज या बल्लेबाज? जानें किसके लिए फायदेमंद होगी अहमदाबाद की पिच

    बता दें कि भारत के सबसे बड़े यानी नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Cricket Stadium) की पिच बल्बाजों के लिए काफी फायदेमेंद रही है। यहां बल्लेबाजी करना आसान देखा गया है, क्योंकि इस ग्राउंड का आउटफील्ड तेज है, ऐसे में अगर कोई टीम टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला करती है, तो बल्लेबाज मैदान पर कई बड़े-बड़े शॉट्स लगाते हुए दिख सकते है। हालांकि, इस पिच पर मैच के शुरुआती ओवर्स में तेज गेंदबाजी को नई गेंद से मदद मिल सकती है।

    अगर बात करें नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच के बारे में तो बता दें कुल पांच काली मिट्टी से यह पिच बनी है, जबकि लाल मिट्टी से बनी हुई 6 पिचें है। इस मैदान पर अब तक कुल 9 मैच खेले गए हैं। जिसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 5 मैच जीते है, जबकि बाद में बैटिंग करने वाली टीम ने 4 मुकाबले जीते है।

    खबरें और भी

    IND vs NZ 3rd T20: ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

    IND vs NZ के आखिरी टी-20 मैच के दौरान अहमदाबाद का मौसम क्रिकेट खेलने लायक रहेगा। तापमान 27 डिग्री के आस-पास रहेगा। यानी कि मैच में कोई बारिश की संभावना नहीं होगी और सीरीज बिना किसी दिक्कत के संपन्न होती नजर आ सकती है।

    यह भी पढ़ें:

    पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज ने इस खिलाड़ी की तारीफ में पढ़े कसीदे, कोहली-बाबर से कर दी तुलना

    यह भी पढ़ें:

    Ind vs NZ 3rd T20 Playing XI: 'करो या मरो' मुकाबले में Pandya कर सकते हैं बदलाव, जानें कैसी रहेगी प्लेइंग XI