Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs NZ: Jasprit Bumrah अचानक मुंबई टेस्‍ट से हुए बाहर, जानें आखिर क्‍या हुआ? साख बचाने के लिए भारत ने उठाया ये कदम

    Updated: Fri, 01 Nov 2024 09:54 AM (IST)

    Jasprit Bumrah Health Update भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच का आगाज हो गया है। मेजबान टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस गंवाने के बाद प्लेइं ...और पढ़ें

    Jasprit Bumrah को आखिर क्या हुआ, क्यों तीसरे टेस्ट से हुए बाहर?
    Jasprit Bumrah को आखिर क्या हुआ, क्यों तीसरे टेस्ट से हुए बाहर?

    HighLights

    1. IND vs NZ: तीसरे टेस्ट से जसप्रीत बुमराह हुए बाहर
    2. जसप्रीत बुमराह वायरल फीवर से ठीक नहीं हुए

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Ind vs Nz 3rd Test Playing 11। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच का आगाज हो गया है। वानखेड़े स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें कीवी टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। टॉस जीतकर टॉम लैथम ने कीवी टीम की प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए, जिसमें मिशेल सैंटनर साइड स्ट्रेन के चलते बाहर हुए। उनकी जगह इश सोढ़ी को जगह मिली और मैट हेनरी को टिम साउदी की जगह मौका मिला।

    वहीं, मेजबान टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने भी प्लेइंग-11 में एक बदलाव का एलान किया। रोहित ने कहा कि प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह तीसरे टेस्ट नहीं खेल रहे। बीसीसीआई ने भी बुमराह की फिटनेस पर अपडेट दिया है। आइए जानते हैं बुमराह को आखिर हुआ क्या?

    Jasprit Bumrah को आखिर क्या हुआ, क्यों तीसरे टेस्ट से हुए बाहर?

    दरअसल, रोहित शर्मा ने तीसरे टेस्ट में टॉस गंवाने के बाद कहा कि हम समझते हैं कि हमने इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। पिच अच्छी लग रही है। उम्मीद है कि हम उन्हें जल्दी से जल्दी रोक सकें। हमारा ध्यान इस टेस्ट मैच पर है। जसप्रीत बुमराह ठीक नहीं हैं, उनकी जगह मोहम्मद सिराज को मौका मिला है।

    इसके अलावा BCCI ने भी बुमराह की फिटनेस पर अपडेट दिया है। बीसीसीआई ने एक्स पर लिखा कि मिस्टर जसप्रीत बुमराह पूरी तरह से अपनी वायरल बीमारी से ठीक नहीं हुए हैं। वह मुंबई में तीसरे टेस्ट के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: ICC Test Rankings: कगिसो रबाडा ने बुमराह से छीना नंबर-1 गेंदबाज का टैग, टेस्ट रैंकिंग में कोहली-पंत टॉप-10 से बाहर

    IND vs NZ 3rd Test Playing 11: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

    भारत- रोहित शर्मा (कप्तान) , यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, सरफराज खान, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।

    न्यूजीलैंड- टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल, ग्लेन फिलिप्स, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी, विल ओरूके, एजाज पटेल।