यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के 'पांच पांडव' तोड़ेंगे टीम इंडिया का घमंड, दुबई में कीवी टीम बनेगी काल!
भारतीय टीम को चैंपियंस ट्रॉफी-2025 के अपने अगले मैच में न्यूजीलैंड का सामना करना है। इस मैच में भारत की नजरें जीत के क्रम को बनाए रखते हुए सेमीफाइनल म ...और पढ़ें

HighLights
- IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को होना है मैच
- IND vs NZ: न्यूजीलैंड के पांच खिलाड़ी भारत की बढ़ाएंगे टेंशन
- IND vs NZ: टीम इंडिया को रहना होगा सावधान
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी-2025 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। हालांकि, लीग चरण के आखिरी मैच में उसका सामना मजबूत टीम न्यूजीलैंड से होना। ये टीम भारत के रास्ते में इस टूर्नामेंट में आने वाली सबसे मजबूत टीम मानी जा रही है। टीम इंडिया की कोशिश होगी कि सेमीफाइनल पहले मनोबल हासिल करे, लेकिन न्यूजीलैंड उसका गेम बिगाड़ सकती है।
न्यूजीलैंड के पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो भारत को परेशानी में डाल सकते हैं। हम आपको ऐसे ही पांच खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं कि टीम इंडिया को परेशानी में डाल सकते हैं और उसका मनोबल तोड़ सकते हैं।
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: मोहम्मद शमी का बाहर जाना तय, इस गेंदबाज मिलेगी भारत की प्लेइंग-11 में जगह, हो गया फैसला
न्यूजीलैंड के पांच करेंगे काम तमाम!
रचिन रवींद्र
बाएं हाथ के बल्लेबाज रचिन रवींद्र पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में नहीं खेले थे, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने वापसी की और शानदार शतक जमाया। ये खिलाड़ी भारत के लिए खतरा बन सकता है। रचिन अच्छी फॉर्म में हैं और जानते हैं कि भारत के खिलाफ किस तरह से बल्लेबाजी करनी है। उनको विकेट पर टिकना आता है और इसलिए वो भारत का काम बिगाड़ सकते हैं।
डेवन कॉन्वे
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवन कॉन्वे भी वनडे के बेहतरीन बल्लेबाज हैं। इस खिलाड़ी को भी पता है कि विकेट पर टिकना कैसे है और कैसे रन बनाने हैं। डॉन्वे भी भारतीय गेंदबाजों का सामना कर चुके हैं। आईपीएल में वह चेन्नई सुपर किंग्स से खेलते हैं और इसलिए जानते हैं कि भारतीय खिलाड़ी किस तरह की गेंदबाजी करते हैं। दुबई की धीमी पिचें कॉन्वे को रास आती हैं।
खबरें और भी
केन विलियमसन
मौजूदा समय के महान बल्लेबाजों में शुमार केन विलियमसन दुनिया की किसी भी पिच पर किसी भी गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ रन बनाने का दम रखते हैं। इस समय उनका बल्ला चल भी रहा है। वैसे भी भारत विलयमसन को काफी रास आता है।
टॉम लैथम
टॉम लैथम इस टूर्नामेंट में अभी तक अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने दो मैचों में 173 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक शामिल है। इस बल्लेबाज से भी भारत को बचकर रहना होगा नहीं तो बड़ा गड़बड़ हो सकती है।
मेट हेनरी
जहां तक गेंदबाजों की बात है तो न्यूजीलैं के मेट हेनरी टीम इंडिया को परेशान करने में सक्षम हैं। उनकी सटीक लाइन-लैंग्थ भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकती है। हेनरी को पता है कि दुबई की पिचें धीमीं हैं और इसलिए वह खास तैयारी से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।