Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs NZ Final Live Streaming: टी20 विश्‍व कप के फाइनल में आज भारत-न्‍यूजीलैंड की जंग, फ्री में ऐसे देखें यह मुकाबला

    Updated: Sun, 08 Mar 2026 03:38 PM (IST)

    T20 world cup Final Live Streaming: टीम इंडिया टी20 विश्‍व कप 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। फाइनल में भारतीय टीम का सामना न्‍यूजीलैंड से होगा। ...और पढ़ें

    रविवार को खेला जाएगा मैच

    रविवार को खेला जाएगा मैच

    HighLights

    1. तीसरे खिताब पर भारत की नजर

    2. ट्रॉफी का बचाव करने उतरेगी टीम

    3. टीम इंडिया अब तक 1 मैच हारी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs New Zealand, T20 world cup 2026 Final Live broadcast: टीम इंडिया टी20 विश्‍व कप 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। फाइनल में भारतीय टीम का सामना न्‍यूजीलैंड से होगा। दोनों ही टीमों ने टूर्नामेंट में 1-1 मैच गंवाया है। ग्रुप स्‍टेज में साउथ अफ्रीका ने कीवी टीम को 7 विकेट से मात दी थी।

    साथ ही उनका सुपर-8 का पहला मैच बारिश के कारण रद हो गया था। वहीं भारतीय टीम को सुपर-8 के अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका के हाथों करारी शिकस्‍त झेलनी पड़ी थी।

    इतिहास रचने पर भारत की नजर

    अब भारत और न्‍यूजीलैंड टीम फाइनल में हैं। कीवी टीम ने अब तक टी20 वर्ल्‍ड कप का खिताब नहीं जीता है। ऐसे में उनके पास इतिहास रचने का मौका है। वहीं भारतीय टीम 2024 में ट्रॉफी उठा चुकी है। ऐसे में टीम इंडिया खिताब का बचाव करने उतरेगी।

    साथ ही सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी की नजर तीसरी ट्रॉफी पर होगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि फाइनल मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? भारत में इस मैच को टीवी और मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?

    लाइव स्‍ट्रीमिंग डिटेल (IND vs NZ Final Live Streaming)

    भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच टी20 विश्‍व कप 2026 का फाइनल मुकाबला कब खेला जाएगा?

    भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच टी20 विश्‍व कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार, 8 मार्च को खेला जाएगा।

    भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच टी20 विश्‍व कप 2026 का फाइनल मुकाबला कहां खेला जाएगा?

    भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच टी20 विश्‍व कप 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेला जाएगा।

    भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच टी20 विश्‍व कप 2026 का फाइनल मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?

    भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच टी20 विश्‍व कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। साथ ही टॉस आधा घंटे पहले शाम 6:30 बजे होगा। इस बीच क्‍लोजिंग सेरेमनी भी होगी। इसमें प्यूर्टो के रिको के पॉप स्टार रिकी मार्टिन परफॉर्म करते हुए नजर आएंगे।

    खबरें और भी

    भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच टी20 विश्‍व कप 2026 के फाइनल मुकाबले को टीवी पर कैसे देख सकते हैं?

    भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच टी20 विश्‍व कप 2026 के फाइनल मुकाबले को टीवी पर स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क (star sports) पर देख सकते हैं।

    भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच टी20 विश्‍व कप 2026 के फाइनल मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?

    भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच टी20 विश्‍व कप 2026 के फाइनल मुकाबले को मोबाइल पर जियो हॉटस्‍टार एप (jio hotstar) पर देख सकते हैं। मुकाबले से जुड़ी लाइव अपडेट, मैच रिपोर्ट और अन्‍य खबरें आप दैनिक जागरण एप और बेवसाइट पर भी पढ़ सकते हैं।

    भारतीय टीम

    ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह।

    न्‍यूजीलैंड टीम

    मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, मार्क चैपमैन, डेवॉन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डैरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी, काइल जैमीसन, कोल मैककॉन्ची।

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ Playing 11: अभिषेक शर्मा की छुट्टी और X फैक्‍टर OUT! फाइनल में बड़े बदलाव के साथ उतर सकता भारत

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ Head To Head: भारत-न्‍यूजीलैंड के बीच चौथी बार होगा ICC टूर्नामेंट का फाइनल, नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम बन सकता खतरा!