Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs NZ: Rohit Sharma के लिए काल है ये कीवी फास्ट बॉलर, धर्मशाला में भी लेगा अग्निपरीक्षा; चार बार झटक चुका है विकेट

    By Shubham MishraEdited By: Shubham Mishra
    Updated: Sat, 21 Oct 2023 06:20 PM (IST)

    आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में रोहित शर्मा का बल्ला जमकर बोल रहा है। हिटमैन इस मेगा इवेंट में अलग ही फॉर्म में नजर आ रहे हैं। वनडे फॉर्मेट को टी-20 की तरह ...और पढ़ें

    IND vs NZ: ट्रेंट बोल्ट रोहित शर्मा को खासा तंग करते हैं।
    IND vs NZ: ट्रेंट बोल्ट रोहित शर्मा को खासा तंग करते हैं।

    HighLights

    1. वर्ल्ड कप 2023 में रोहित शर्मा शानदार फॉर्म में चल रहे हैं
    2. चार मैचों में हिटमैन 66.25 की औसत से 265 रन बना चुके हैं

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्लीRohit Sharma vs Trent Boult:  ICC World Cup 2023 में रोहित शर्मा का बल्ला जमकर बोल रहा है। हिटमैन इस मेगा इवेंट में अलग ही फॉर्म में नजर आ रहे हैं। वनडे फॉर्मेट को टी-20 की तरह खेलने का रोहित का मास्टर प्लान उनके और भारतीय टीम दोनों के लिए ही बेहद असरदार साबित हो रहा है। हालांकि, धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ हिटमैन को बेहद सतर्क रहना होगा। कीवी टीम में एक ऐसा गेंदबाज मौजूद है, जिसको रोहित के बल्ले पर लगाम लगाने का हुनर बखूबी आता है।

    किससे है रोहित को खतरा?

    रोहित शर्मा को धर्मशाला में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट से बड़ा खतरा होगा। कीवी फास्ट बॉलर ने व्हाइट बॉल की क्रिकेट में रोहित को खासा तंग किया है। शुरुआती ओवरों में बोल्ट की लहराती हुई गेंदों पर हिटमैन कई बार अपना विकेट गंवा चुके हैं। रोहित का वनडे क्रिकेट में ट्रेंट बोल्ट से 13 पारियों में सामना हुआ और इस दौरान कीवी तेज गेंदबाज ने हिटमैन को चार बार पवेलियन की राह दिखाई है। बोल्ट के खिलाफ रोहित का औसत 22 का है, तो उनका स्ट्राइक रेट महज 64 का रहता है।

    यह भी पढ़ेंIND vs NZ: Virat Kohli के धांसू रिकॉर्ड ने उड़ाई कीवी गेंदबाजों की नींद, धर्मशाला में भी आएगा रनों का सैलाब; आंकड़े दे रहे गवाही

    नई गेंद से कहर बरपा सकता है कीवी गेंदबाज

    ट्रेंट बोल्ट धर्मशाला की कंडिशंस में नई गेंद से काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं। शुरुआती ओवरों में बोल्ट की लहराती हुई गेंदें बल्लेबाजों का जीना हराम करके रखती हैं। अपनी रफ्तार और स्विंग के दम पर बोल्ट रविवार को भी भारतीय बल्लेबाजों की अग्निपरीक्षा ले सकते हैं। 2019 वर्ल्ड कप में बोल्ट और मैट हेनरी ने मिलकर भारत के टॉप ऑर्डर की कमर तोड़कर रख दी थी।

    जमकर बोल रहा है हिटमैन का बल्ला

    रोहित शर्मा का प्रदर्शन आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में अब तक लाजवाब रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच को छोड़कर हिटमैन ने हर मुकाबले में बल्ले से धमाल मचाया है। रोहित अब तक खेले चार मैचों में 66.25 की औसत और 137 के बेमिसाल स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 265 रन कूट चुके हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय कप्तान ने शतकीय पारी खेली थी। वहीं, पाकिस्तान के खिलाफ भी रोहित ने 86 रन की तेज तर्रार पारी खेली थी।

    खबरें और भी