विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

WTC Points Table: न्यूजीलैंड ने खत्म की टीम इंडिया की बादशाहत, डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलना हुआ बहुत ही मुश्किल

Published: Sun, 03 Nov 2024 01:29 PM (IST)

भारतीय टीम को न्यूजीलैंड ने तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में हरा दिया है। इसी के साथ उसके आईसीसी डब्लयूटीसी ...और पढ़ें

न्यूजीलैंड ने भारत को 3-0 से हरा इतिहास
न्यूजीलैंड ने भारत को 3-0 से हरा इतिहास

HighLights

  1. IND vs NZ: भारत को मिली शर्मनाक हार, न्यूजीलैंड ने 3-0 से हराया
  2. IND vs NZ: हार से भारत को हुआ बहुत बड़ा नुकसान
  3. IND vs NZ: भारत से छिन गई नंबर-1 की कुर्सी

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड ने भारत में इतिहास रचते हुए टीम इंडिया को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से हरा दिया। कीवी टीम ने मुंबई में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में भारत को 25 रनों से हरा जीत हासिल की। ये पहली बार है जब किसी टीम ने भारत में भारत को तीन या उससे ज्यादा टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया है। इसी के साथ भारत की आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलने की उम्मीदों को झटका लगा है। वहीं न्यूजीलैंड ने मजबूती से अपने कदम आगे बढ़ाए हैं।

टीम इंडिया को तीसरा टेस्ट मैच जीतने के लिए 147 रनों की जरूरत थी। न्यूजीलैंड ने तीसरे दिन भारत को 121 रनों पर ढेर कर तीसर मैच जीत इतिहास रच दिया। इस जीत से कीवी टीम को डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका में फायदा हुआ है। वहीं भारत को तगड़ा नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने बदल दिया इतिहास, 94 साल में जो नहीं हुआ था वो कर दिखाया, भारत को 3-0 से किया क्लीन स्वीप

भारत की मुश्किलें बढ़ीं

टीम इंडिया शुरुआती दो टेस्ट मैच हारकर भी प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर थी, लेकिन तीसरा मैच हारने के बाद उसकी बादशाहत खत्म हो गई है। वह अब दूसरे स्थान पर आ गई है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम चौथे स्थान पर पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले स्थान पर कब्जा कर लिया है। भारतीय टीम 14 मैचों में आठ जीत पांच हार और एक ड्रॉ के बाद 98 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। उसके अंक प्रतिशत 58.33 हैं। ऑस्ट्रेलिया के 14 मैचों में आठ जीत और तीन हार, एक ड्रॉ के बाद 90 अंक हैं लेकिन उसका जीत प्रतिशत भारत से ज्यादा है और इसलिए वो पहले नंबर पर आ गई है। ऑस्ट्रेलिया का जीत प्रतिशत 62.50 का है।

वहीं न्यूजीलैंड की टीम चौथे स्थान पर आ गई है। उसके 11 मैचों में छह जीत और तीन हार के बाद 72 अंक और 54.55 प्रतिशत अंक हैं।

ऑस्ट्रेलिया दौरा अहम

भारत ने पिछली दो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल खेले थे। इस बार अगर उसे फाइनल खेलना है तो फिर 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी और सीरीज के ज्यादा से ज्यादा मैच अपने नाम करे। भारत को हर हाल में ऑस्ट्रेलिया में जीत हासिल करनी हैं तभी उसका तीसरी बार फाइनल खेलने का सपना पूरा हो सकता है।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: रवींद्र जडेजा ने कर दिखाया, 12 साल में पहली बार किया ये काम, मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम बना गवाह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।