Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs NZ: केएल राहुल ने पैदा की ऐसी मिस्ट्री हर किसी का दिमाग हो गया कन्फ्यूज, कमेंटेटर भी हुए हैरान

    Updated: Sun, 11 Jan 2026 03:01 PM (IST)

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच वडोदरा में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में केएल राहुल ने एक मिस्ट्री पैदा कर दी है जिसे लेकर फैंस कन्फ्यूज हो गए हैं। सोशल मीड ...और पढ़ें

    केएल राहुल ने पैदा किया कन्फ्यूजन

    केएल राहुल ने पैदा किया कन्फ्यूजन

    HighLights

    1. IND vs NZ: केएल राहुल ने कर दिया फैंस को कन्फ्यूज

    2. IND vs NZ: वनडे में विकेटकीपर की जिम्मेदारी निभाते हैं केएल राहुल

    3. IND vs NZ: राहुल की सोशल मीडिया पर हो रही है जमकर चर्चा

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। राहुल द्रविड़ ने जो काम टीम इंडिया के लिए किया था वही काम इस समय केएल राहुल कर रहे हैं। ये काम है विकेटकीपिंग। द्रविड़ ने टीम में एक अतिरिक्त बल्लेबाज को मौका देने के लिए ये जिम्मेदारी संभाली तो राहुल ने पंत के वनडे में फेल होने के बाद इसे थामा और ऐसा थामा कि अब वह वनडे में भारत के फर्स्ट च्वाइस विकेटकीपर बन गए हैं। इसी दौरान राहुल ने एक मिस्ट्री भी पैदा कर दी है जो किसी को समझ नहीं आ रही है।

    राहुल ने वनडे वर्ल्ड कप से पहले विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली थी और तब से लगातार यही काम कर रहे हैं, लेकिन बीती कुछ सीरिजों में उनके विकेटकीपिंग ग्लव्स ने लोगों को हैरान कर रखा है। किसी को समझ नहीं आ रहा है कि राहुल ने जो दस्ताने पहने हैं उसके पीछे की वजह क्या है।

    अलग-अलग रंग के दस्ताने

    राहुल जब विकेटकीपिंग करने उतरते हैं तो उनके हाथों में अलग-अलग रंग के दस्ताने रहते हैं। बाएं हाथ में नारंगी और दाएं हाथ में नीले रंग का दस्ताना पहनते हैं। आमतौर पर कोई भी विकेटकीपर एक ही रंग के दस्ताने पहनता है, लेकिन राहुल ऐसा नहीं कर रहे हैं। इसे देख कई लोगों के मन में सवाल है कि क्या ये राहुल की पसंद है या फिर उनको जो दस्ताने मिले हैं वो ऐसे ही हैं? न्यूजीलैंड के खिलाफ वडोदरा में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में भी यही हाल रहा और ये मुद्दा कमेंट्री कर रहे आकाश चोपड़ा ने भी उठाया।

    चोपड़ा ने संभावना जताई की राहुल शायद दो जोड़ी दस्तानों में से एक-एक चुनते हैं और पहनते हैं। सोशल मीडिया पर भी राहुल के दस्तानों को लेकर हैरानी भरी पोस्ट देखी जा सकती हैं। इसके पीछे क्या वजह है वो राहुल ही बता सकते हैं, लेकिन उनके दस्तानों ने लोगों के अंदर कन्फ्यूजन जरूर पैदा कर दी है।

    खबरें और भी

    हर जिम्मेदारी निभाने तैयार

    राहुल भारतीय टीम के वो खिलाड़ी हैं दो हर जिम्मेदारी निभाने तैयार रहते हैं। यूं तो राहुल ओपनिंग बल्लेबाज हैं और भारत के लिए टेस्ट में ओपनिंग करते हैं, लेकिन वनडे में उन्हें मिडिल ऑर्डर और विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई तो इस खिलाड़ी ने हंसते-हंसते इसे अपना लिया। वह टेस्ट में भी विकेटकीपिंग कर चुके हैं।

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ: विराट कोहली ने वडोदरा में रचा इतिहास, बिना बल्लेबाजी किए छोड़ा सौरव गांगुली को पीछे

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ: कौन है आदित्य अशोक जो भारत में पैदा होने के बाद भी न्यूजीलैंड से खेल रहे हैं क्रिकेट, चेन्नई से खासा नाता