न्यूजीलैंड सीरीज में कुलदीप यादव को नहीं मिलेगा मौका, इन खिलाड़ियों की वजह से जाएगी जगह
भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव का न्यूजीलैंड दौरे पर टेस्ट टीम में चयन मुश्किल लग रहा है, जबकि वह वनडे और टी20 टीम में दिख सकते हैं।
-1791197376936_m.webp)
कुलदीप यादव की टेस्ट टीम से होगी छुट्टी
HighLights
कुलदीप यादव का न्यूजीलैंड टेस्ट टीम में चयन मुश्किल
तेज गेंदबाजों को तरजीह, ऑलराउंडर स्पिनरों को मौका
नीतीश रेड्डी की टेस्ट टीम में वापसी लगभग तय
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद न्यूजीलैंड का दौरा करना है। इस दौरे पर टीम इंडिया वनडे, टी20 और टेस्ट सीरीज खेलेगी। इसके लिए अभी टीम का एलान नहीं हुआ है, लेकिन कुलदीप यादव की जगह पर संकट मंडरा रहा है।
कुलदीप इस दौरे पर वनडे और टी20 टीम में तो दिखाई दे सकते हैं, लेकिन टेस्ट टीम से उनका पत्ता कट सकता है। हाल ही में इस चाइनामैन गेंदबाज ने वनडे में अपने 200 विकेट पूरे किए हैं। वह वनडे में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज हैं।
इन खिलाड़ियों को मिलेगी प्राथमिकता
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, कुलदीप का टेस्ट टीम में चयन होना मुश्किल है। इसका कारण न्यूजीलैंड की पिचें हैं जो तेज गेंदबाजों की मददगार हैं। ऐसे में सेलेक्टर्स ज्यादा स्पिनरों को न चुनते हुए तेज गेंदबाजों को तरजीह देंगे। सेलेक्टर्स वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा और मानव सुथार को टीम में चुन सकते हैं। इन तीनों के साथ एक फायदा ये है कि तीनों ही बल्लेबाजी करते हैं और बतौर स्पिनर भी शानदार प्रदर्शन करने का दम रखते हैं। ऐसे में कुलदीप का चुना जाना बेहद मुश्किल है।
श्रीलंका के खिलाफ खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में कुलदीप टीम का हिस्सा थे। पहले टेस्ट मैच में वे खेले थे, लेकिन दूसरे में उनको प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया गया था। उनकी जगह सारांश जैन को मौका मिला था। सारांश जैन का भी न्यूजीलैंड दौरे से बाहर होना तय है।
नीतीश रेड्डी की होगी वापसी
वहीं, नीतीश कुमार रेड्डी का टेस्ट टीम में चुना जाना तय माना जा रहा है। नीतीश चोट के कारण श्रीलंका दौरे पर नहीं जा पाए थे, लेकिन अब वह फिट हो गए हैं और खेलने को तैयार हैं। न्यूजीलैंड के हालात को देखते हुए उनका सेलेक्शन भी पक्का है। उनकी तेज गेंदबाजी और निचले क्रम में बल्लेबाजी टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकती है।
