IND vs NZ: वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड पर टूटी आफत, दो खिलाड़ी हुए बाहर
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ खेली जाने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को झटका लगा है। उसके दो बड़े खिलाड़ी सीरीज से बाहर हो गए हैं।
-1793589706499_m.webp)
न्यूजीलैंड के दो खिलाड़ी वनडे सीरीज से बाहर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 सीरीज में हार झेलने वाली न्यूजीलैंड की नजरें भारत के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज जीतने पर हैं। हालांकि, इससे पहले उसके लिए अच्छी खबर नहीं आई है। टीम के दो बड़े खिलाड़ी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।
टीम के सलामी बल्लेबाज रचिन रविंद्र और मार्क चैपमैन वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे क्योंकि दोनों अभी तक अपनी चोट के रिहैब में लगे हुए हैं। यानी पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं। इसी कारण यह दोनों टी20 सीरीज में भी टीम का हिस्सा नहीं थे। टी20 सीरीज में भारत ने न्यूजीलैंड को 3-2 से मात दी।
नहीं हो पाए ठीक
उम्मीद थी कि दोनों ही खिलाड़ी वनडे सीरीज तक ठीक हो जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। सीरीज की शुरुआत में कुछ ही दिन हैं और दोनों के तब तक ठीक होने के आसार नहीं हैं। वनडे सीरीज का पहला मैच चार नवंबर को ऑकलैंड में खेला जाना है। चैपमैन को यूरोपियन टी20 लीग में खेलते हुए चोट लगी थी। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने एक बयान जारी कर बताया है कि हाल ही में हुए एमआरआई में चैपमैन को दो सप्ताह की और जरूरत है तभी वह फुट फिटनेस हासिल कर सकेंगे।
वहीं, रचिन को एक प्रमोशन शूट के दौरान चोट लगी थी। बोर्ड ने बताया है कि उन्हें ठीक होने के लिए अभी और समय चाहिए होगा। बोर्ड ने बयान में लिखा, "हर कोई जानता है कि मार्क और रचिन टीम के कितने अहम खिलाड़ी हैं। हालांकि, ये शर्म की बात है कि दोनों को सीरीज मिस करनी पड़ेगी।"
इनको मिली जगह
पांचवें और आखिरी टी20 मैच में तूफानी पारी खेलने वाले विकेटकीपर टिम सीफर्ट को शुरुआती तीन वनडे मैचों के लिए टीम में बुलाया गया है। इससे पहले, उन्हें आखिरी दो मैचों के लिए टीम में चुना गया था। यानी अब वह पूरी सीरीज में टीम का हिस्सा होंगे। बाएं हाथ के बल्लेबाज हेनरी निकोल्स और ऑलराउंडर डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को भी टीम में शामिल किया गया है। निकोल्स शुरुआती तीन मैचों के लिए टीम में जुड़ेंगे। वहीं डीन आखिरी दो वनडे मैचों के लिए टीम में आएंगे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।