Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs NZ: सीरीज हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की खुल सकती है किस्मत, टीम इंडिया में मिल सकता है मौका

    Updated: Mon, 19 Jan 2026 05:31 PM (IST)

    भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद कुछ खिलाड़ियों का बाहर जाना तय माना जा ...और पढ़ें

    टीम इंडिया में हो सकती हैं इन खिलाड़ियों की एंट्री

    टीम इंडिया में हो सकती हैं इन खिलाड़ियों की एंट्री

    HighLights

    1. IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम को वनडे सीरीज में मिली हार

    2. IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने भारत में जीती पहली वनडे सीरीज

    3. IND vs NZ: टीम इंडिया में हो सकते हैं बदलाव

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने भारत को एक और जख्म दिया है। उसने भारत को भारत में ही वनडे सीरीज में हरा दिया। इंदौर के होलकर स्टेडियम में रविवार को खेले गए तीसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को मात देते हुए तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की। ये न्यूजीलैंड की भारत में पहली वनडे सीरीज जीत है। इस सीरीज हार के बाद टीम इंडिया में खलबली मच गई है और उसमें छंटनी होना तय माना जा रहा है। ऐसे में कुछ खिलाड़ियों की किस्मत खुल सकती है।

    भारत की नजरें साल 2027 में साउथ अफ्रीका में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी पर हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज टीम मैनेजमेंट के लिए आईना है जिसमें वह देख अपनी तैयारी को परख सकती है। इसके लिए उसे कुछ बदलाव करने होंगे और ऐसे खिलाड़ियों को मौका देना है होगा जो विश्व विजेता बनने के उसके अभियान को मजबूत करें। हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी इस सीरीज हार के बाद टीम इंडिया में एंट्री हो सकती है।

    इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

    अक्षर पटेल

    न्यूजीलैंड सीरीज के बाद जिस खिलाड़ी की सबसे ज्यादा आलोचना हो रही है और जिसकी जगह पर सबसे ज्यादा सवाल उठ रहे हैं वो हैं रवींद्र जडेजा। वनडे में इस दिग्गज का फॉर्म लगातार बिगड़ता रहा है। ऐसे में उनकी जगह जानी तय मानी जा रही है। अच्छी बात ये है कि भारत के पास उनका विकल्प मौजूद है और वो हैं अक्षर पटेल। अक्षर भी जडेजा की तरह बाएं बाथ के स्पिनर और बल्लेबाज हैं। वह टी20 टीम के उप-कप्तान हैं और अपने आप को कई बार साबित कर चुके हैं। वनडे वर्ल्ड कप-2027 को देखते हुए उन्हें लॉन्ग रन दिया जा सकता है।

    यशस्वी जायसवाल

    रोहित शर्मा पहले से ही टीम मैनेजमेंट के निशाने पर माने जा रहे हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा चुका है कि मैनेजमेंट उन्हें वनडे वर्ल्ड कप-2027 के लिए नहीं देख रहा है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर साउथ अफ्रीका सीरीज में रोहित ने बल्ले से अच्छा किया था, लेकिन न्यूजीलैंड सीरीज में उनका बल्ला शांत रहा। हो सकता है कि अगली सीरीज में उनका पत्ता कट जाए। उनकी जगह यशस्वी जायसवाल को टीम में जगह मिल सकती है। जायसवाल टेस्ट टीम के नियमित सदस्य हैं और साउथ अफ्रीका सीरीज के आखिरी वनडे में उन्होंने शतक भी जमाया था।

    खबरें और भी

    मोहम्मद शमी की वापसी

    इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह नहीं थे और भारत की गेंदबाजी में कमी साफ दिखाई दी। प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे ज्यादा निराश किया। उनकी जगह पक्की नहीं है। ऐसे में टीम मोहम्मद शमी के पास वापस जा सकती है जो चैंपियंस ट्रॉफी-2025 के बाद टीम से बाहर हैं। शमी शानदार फॉर्म में हैं और उनके पास अनुभव भी है जो टीम के काम आ सकता है।

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ: टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोर कड़ी है ये खिलाड़ी, 2027 के सपने में बन सकता है बड़ी अड़चन!

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ: ऐतिहासिक हार के बाद इन 4 खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता, छंटनी के लिए तैयार हो जाए टीम इंडिया!