Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ind vs Nz Playing 11: टीम इंडिया ने क्यों अपनी प्लेइंग-11 में किए बड़े बदलाव? कप्तान रोहित ने जीत के लिए खेला ‘मास्टर स्ट्रोक’

    Updated: Thu, 24 Oct 2024 10:40 AM (GMT+05:30)

    India vs New Zealand 2nd Test Pune भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच की शुरुआत आज यानी 24 अक्टूबर से हो गई है। दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडि ...और पढ़ें

    IND vs NZ Playing 11 2nd Test: पुणे टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग-11 में हुए तीन बदलाव
    IND vs NZ Playing 11 2nd Test: पुणे टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग-11 में हुए तीन बदलाव

    HighLights

    1. IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट का आज से शुरू
    2. Ind vs Nz 2nd Test: पुणे टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग-11 में बदलाव
    3. IND vs NZ: सिराज, राहुल और कुलदीप हुए बाहर

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Ind vs Nz Playing 11 Pune Test। भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी तीन मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट की शुरुआत आज हुई। पुणे में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने भारतके खिलाफ टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। दूसरे टेस्ट के लिए न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11 में एक बदलाव, जबकि भारत की प्लेइंग-11 में तीन बदलाव हुए। आइए बताते है दोनों टीमों की प्लेइंग-11 में हुए बदलाव को विस्तार से।

    IND vs NZ Playing 11 2nd Test: पुणे टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग-11 में हुए तीन बदलाव

    दरअसल, भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की तुलना में तीन बदलाव हुए।कप्तान रोहित ने टॉस के दौरान कहा कि जब आप पीछे होते हैं तो हमेशा टेस्ट मैच में वापसी करने के तरीके ढूंढना चाहते हैं। हमने यही किया। पिच थोड़ी सूखी है और हम समझते हैं कि पहले 10 ओवर कितने महत्वपूर्ण हैं।

    रोहित ने बताया कि उन्होंने प्लेइंग-11 में 3 बदलाव किए है। उन्होंने कहा कि टीम में 3 बदलाव है। सिराज, केएल और कुलदीप बाहर। आकाश दीप, वाशिंगटन और गिल आए हैं।  

    न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11 में एक बदलाव हुआ। टॉम लाथम ने कहा कि चोटिल तेज गेंदबाज मैट हेनरी की जगह बाएं हाथ के स्पिनर मिशेल सैंटनर को शामिल किया। न्यूजीलैंड की टीम ने पहले टेस्ट मैच में भारत को 8 वकेट से मात दी थी और वह फिलहाल सीरीज में 1-0 से आगे है।

    यह भी पढ़ें: IND vs NZ: ये तीन काम कर लो दूसरा टेस्ट जीत जाओगे टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने बताया खास मंत्र

    IND vs NZ 2nd Test Playing 11:भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11

    भारत की प्लेइंग-11- यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह

    न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11- टॉम लाथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रविंद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, टिम साउदी, एजाज पटेल, विलियम ओरूरके

    खबरें और भी