Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'पागल हो गया है क्या' रोहित शर्मा प्रैक्टिस पर पहुंचते ही किस पर झल्ला गए? देखें Video

    Updated: Fri, 11 Oct 2024 04:13 PM (IST)

    भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस समय न्यूजीलैंड सीरीज की तैयारी में व्यस्त हैं। वह नेट्स पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। रोहित की नेट प्रैक्टिस ...और पढ़ें

    रोहित शर्मा ने नेट्स पर बहाया जमकर पसीना
    रोहित शर्मा ने नेट्स पर बहाया जमकर पसीना

    HighLights

    1. न्यूजीलैंड सीरीज की तैयारी में जुटे रोहित शर्मा
    2. रोहित शर्मा ने नेट्स पर बहाया जमकर पसीना
    3. नेट्स पर झल्ला गए रोहित शर्मा

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया इस समय बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। रोहित शर्मा इस सीरीज में नहीं हैं क्योंकि उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप-2024 के बाद टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था। हालांकि रोहित आराम नहीं कर रहे हैं। वह तैयारी कर रहे हैं न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की। रोहित प्रैक्टिस कर रहे और उनका एक वीडियो अब सामने आया है जिसमें रोहित नेट प्रैक्टिस पर जाने से पहले किसी पर झल्ला बैठे।

    भारत ने हाल ही में बांग्लादेश को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में मात दी थी। इस सीरीज में रोहित का बल्ला ज्यादा चला नहीं था। रोहित न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में इस कमी को पूरा करना चाहते हैं और इसलिए जमकर पसीना बहा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- BGT 2024: Rohit Sharma नहीं तो कौन? ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में किसे मिलेगी टीम इंडिया की कमा

    पागल है क्या?

    रोहित ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रोहित नेट प्रैक्टिस पर जाने के लिए तैयार होते और फिर बल्लेबाजी करते हुए दिखाए गए हैं। रोहित ड्रेसिंग रूम से नेट्स पर जाते हैं। तभी कोई उनसे पहली ही गेंद पर छक्का मारने को कहता है। रोहित इसका जवाब अपने स्टाइल में देते हैं और कहते हैं, 'पागल है क्या'।

    इसके बाद रोहित कहते हैं, 'भाऊ बॉल काउंट करेगा ना?' फिर रोहित नेट्स पर जाकर दमदार बल्लेबाजी करते हैं और खुलकर शॉट्स खेलते हैं।

    जीत है जरूरी

    यूं तो भारतीय टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर है। लेकिन उसके पीछे ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका हैं। ऐसे में भारत को अगर टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है तो उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर में खेली जाने वाली तीन मैचों की सीरीज को जीतना होगा। रोहित भी इस बात को बखूबी जानते हैं।

    खबरें और भी

    सीरीज की पहला मैच 16 अक्तूबर से शुरू होगा जो बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं दूसरा मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेला जाएगा जो 24 अक्तूबर से शुरू होगा। एक नवंबर से तीसरा मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियमे में खेला जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Rohit Sharma ने 'लकी गर्ल' को बीच सड़क पर किया बर्थ-डे विश; VIDEO देख चेहरे पर आ जाएगी प्‍यारी-सी मुस्‍कान