Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs NZ Virat Kohli: घुटने के बल बैठे, सिर झुकाकर लिया Sachin Tendulkar का आशीर्वाद; ऐतिहासिक शतक का कुछ यूं मनाया विराट कोहली ने जश्न

    By Shubham MishraEdited By: Shubham Mishra
    Updated: Wed, 15 Nov 2023 05:51 PM (IST)

    वानखेड़े के मैदान पर विराट कोहली ने इतिहास रच दिया है। वनडे क्रिकेट में अब सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड किंग कोहली के नाम हो गया है। विराट के ...और पढ़ें

    IND vs NZ: विराट कोहली ने अपने 50वें वनडे शतक का जमकर जश्न मनाया
    IND vs NZ: विराट कोहली ने अपने 50वें वनडे शतक का जमकर जश्न मनाया

    HighLights

    1. विराट कोहली ने लगाया वनडे क्रिकेट में 50वां शतक
    2. सचिन तेंदुलकर से आगे निकले किंग कोहली
    3. ऐतिहासिक शतक का जमकर मनाया विराट ने जश्न

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Virat Kohli Century: वानखेड़े के मैदान पर विराट कोहली ने इतिहास रच दिया है। वनडे क्रिकेट में अब सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड किंग कोहली के नाम हो गया है। विराट के बल्ले से यह ऐतिहासिक शतक वर्ल्ड कप 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे सेमीफाइनल मुकाबले में आया है।

    इस तरह की यादगार पारी खेलने का इससे बढ़िया मंच शायद ही कोई और होता। विराट ने एकबार फिर साबित करके दिखाया है कि क्यों उनको बड़े मैच का प्लेयर कहा जाता है। कोहली ने वनडे में 50वां शतक लगाने का जश्न भी खास अंदाज में मनाया।

    घुटने के बल बैठे, सचिन से लिया आशीर्वाद

    विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 50वां शतक जड़ने का जश्न भी अलग अंदाज में मनाया। विराट ने शतक पूरा करते ही पहले हवा में जोरदार छलांग लगाई। इसके बाद किंग कोहली घुटने के बल बैठ गए, विराट को देखकर ऐसा लगा कि मानो उनको खुद को भी यकीन नहीं हो रहा था कि उन्होंने सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड धराशायी कर डाला है।

    विराट ने सिर और दोनों हाथ को नीचे की तरफ झुकाते हुए स्टैंड्स में मौजूद सचिन का भी आशीर्वाद लिया। क्रिकेट के भगवान ने भी कोहली की इस यादगार पारी पर खड़े होकर तालियां बजाईं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ेंIND vs NZ Semi Final: टूट गया Sachin Tendulkar का बड़ा रिकॉर्ड, Virat Kohli ने रचा इतिहास; रिकी पोंटिंग भी छूटे पीछे

    अनुष्का को दी फ्लाइंग किस

    विराट कोहली के 50वें शतक को वानखेड़े के मैदान पर मौजूद हर इंसान ने सेलिब्रेट किया। विराट की सेंचुरी पूरी होने के बाद उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा भी बेहद खुश नजर आईं और उन्होंने कोहली पर फ्लाइंग किस की बौछार कर डाली। विराट ने भी बीच मैदान से अनुष्का को फ्लाइंग किस दी। अनुष्का इस खास पल पर थोड़ा भावुक होती हुई भी नजर आईं।