Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच जब आखिरी बार रांची में खेला गया था T20I मैच, जानिए क्‍या रहा था नतीजा

    By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Fri, 27 Jan 2023 03:34 PM (IST)

    न्यूजीलैंड और भारत के बीच रांची में साल 2021 के नवंबर महीने में टी20 मैच खेला गया था। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकस ...और पढ़ें

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज। फोटो- एपी
    भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज। फोटो- एपी

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। रांची में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20I सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। इससे पहले खेली गई वनडे सीरीज में भारत ने कीवी टीम को 3-0 से हराया। साल 2021 में रांची में दोनों टीमें टी20 में आमने-सामने हुई थी। तब भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से रौंदा था।

    न्यूजीलैंड और भारत के बीच रांची में साल 2021 के नवंबर महीने में टी20 मैच खेला गया था। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए थे। मार्टिन गप्टिल और डेरियल मिचेल ने ठोस शुरुआत दी थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी की थी। मार्क चैपमैन ने 21 रन का योगदान दिया था। ग्लेन फीलिप्स ने 34 रन की तेज पारी खेली थी। भारत की तरफ से चार गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला था, वहीं हर्षल पटेल ने 2 विकेट चटकाए थे।

    भारत ने 7 विकेट से हराया

    154 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने ताबड़तोड़ शुरुआत की। रोहित शर्मा और केएल राहुल के अर्धशतकों की बदौलत पहले विकेट लिए 117 रन की साझेदारी हुई। रोहित 55 रन तो केएल राहुल ने 65 रन की पारी खेली। भारत 16 गेंद शेष रहते तीन विकेट नुकसान पर 155 रन बनाकर जीत हासिल की थी। टिम साउथ को तीन विकेट मिले थे।

    परिणाम बदलने की कोशिश करेगा न्यूजीलैंड

    अब देखना होगा कि क्या न्यूजीलैंड उस हार का बदला लेता है या फिर इंडिया जीत का सिलसिला कायम रखता है। फिलहाल न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड बेहतर है। वहीं, सीनियर खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में कीवी टीम कमजोर दिख रही है, लेकिन मैच का रुख कभी भी बदल सकने में सक्षम है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ T20: माही भाई यहां हैं…रिपोर्टर के सवाल पर Hardik Pandya ने दिया खूबसूरत जवाब

    यह भी पढ़ें- सरफराज खान का आखिर क्यों नहीं हुआ टीम इंडिया में सेलेक्शन? BCCI चयनकर्ता ने कर दिया खुलासा