Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    147 की रफ्तार और Shubman Gill के साथ हो गया खिलवाड़, Haris Rauf की पेस के आगे चारों खाने चित IND का युवा स्टार

    By Shubham MishraEdited By: Shubham Mishra
    Updated: Sat, 02 Sep 2023 06:18 PM (IST)

    एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक जंग जारी है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही है और टीम ने चार प ...और पढ़ें

    IND vs PAK: शुभमन गिल हैरिस रऊफ की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए।
    IND vs PAK: शुभमन गिल हैरिस रऊफ की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए।

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे महामुकाबले में टीम इंडिया का हाल बेहाल है। रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के सस्ते में पवेलियन लौटने के बाद शुभमन गिल भी फैन्स को निराश करते हुए चलते बने हैं। भारत का युवा स्टार बल्लेबाज हैरिस रऊफ के हाथ से निकली 147 की रफ्तार वाली गेंद पर चारों खाने चित हुआ। गिल 32 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हुए।

    गिल हुए चारों खाने चित

    एशिया कप 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मैच में शुभमन गिल शुरुआत से ही संघर्ष करते हुए नजर आए। गिल बिल्कुल भी फॉर्म में दिखाई नहीं दिए और एक-एक रन के लिए तरसते हुए दिखे। 32 गेंदों का सामना करने के बाद भारतीय सलामी बल्लेबाज सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हुआ। हैरिस रऊफ के हाथ से निकली 147 की रफ्तार वाली बॉल के आगे गिल पूरी तरह से बेबस नजर आए और बॉल उनका ऑफ स्टंप ले उड़ी। गिल का बल्ला जब तक नीचा आता, तब तक बॉल उनका स्टंप ले उड़ी।

    कोहली के उड़े होश

    शाहीन शाह अफरीदी ने विराट कोहली को क्रीज पर सिर्फ 7 गेंदों तक ही टिकने दिया। अफरीदी की नीचे रहती हुई गेंद को कोहली समझने में पूरी तरह से नाकाम रहे और गेंद उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर स्टंप पर जा लगी। इस शॉट को खेलते हुए विराट के पैर पूरी तरह से एक जगह जमे हुए दिखाई दिए, जिसका खामियाजा पूर्व भारतीय कप्तान को भुगतना पड़ा। विराट सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए।

    रोहित भी सस्ते में चले पवेलियन

    विराट कोहली से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने भी बल्ले से बुरी तरह से फ्लॉप रहे। रोहित शर्मा को भी शाहीन शाह अफरीदी ने पवेलियन की राह दिखाई। रोहित 22 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 11 रन बनाकर चलते बने। रोहित ने शुरुआत अच्छी की थी और वह क्रीज पर सेट नजर आ रहे थे। हालांकि, हिटमैन अपने इस संयम को ज्यादा देर बनाए नहीं रख सके और अफरीदी के जाल में में फंस गए।

    खबरें और भी