Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs PAK: 62 रन और 10 विकेट.... पाकिस्तान ने फिर पिटवाई अपनी भद्द, कुलदीप यादव के 'चौके' ने कर दिए ब्रेक फेल

    Updated: Sun, 28 Sep 2025 10:24 PM (IST)

    भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजों ने पाकिस्तान को बड़ा स्कोर करने से रोक दिया। एक समय पाकिस्तानी टीम बड़े स्कोर की तरफ जाती दिख रही थी लेकिन फिर वरुण चक ...और पढ़ें

    कुलदीप यादव की फिरकी में फंस गए पाकिस्तानी बल्लेबाज
    कुलदीप यादव की फिरकी में फंस गए पाकिस्तानी बल्लेबाज

    HighLights

    1. IND vs PAK: भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान को बड़े स्कोर से रोका
    2. IND vs PAK: कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने किया कमाल
    3. IND vs PAK: पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने जमाया अर्धशतक

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने एक बार फिर अपनी भद्द पिटवा ली है। भारत के खिलाफ रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में एशिया कप-2025 के फाइनल में पाकिस्तानी टीम बड़े स्कोर की तरफ जाती दिख रही थी। टीम का स्कोर आसानी से 200 के करीब जाता दिख रहा था, लेकिन ये टीम बना सकी तो सिर्फ 146 रन।

    टीम को इस स्थिति में पहुंचाने के लिए सबसे बड़े कसूरवार हैं तो उसके खुद के बल्लेबाज और उसके बाद भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती। एक समय पाकिस्तान ने 84 रनों तक अपना एक भी विकेट नहीं खोया। फिर यहां पहला विकेट गिरा और अगले 60 रनों के भीतर पूरी टीम ऑल आउट हो गई।

    वरुण ने की शुरुआत

    पाकिस्तान को पहला झटका दिया वरुण चक्रवर्ती ने। उन्होंने 10वें ओवर की चौथी गेंद पर साहिबजादा फरहान को डीप मिडविकेट पर तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। वह 38 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से 57 रन बनाने में सफल रहे। दूसरा विकेट कुलदीप यादव ने लिया जिन्होंने 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर सैम अयूब को आउट किया जो 14 रन ही बना सके। ये विकेट 113 रनों के कुल स्कोर पर गिरा।

    मोहम्मद हारिस को अक्षर पटेल ने आउट किया जो खाता तक नहीं खोल पाए। खतरनाक बल्लेबाजी के लिए मशहूर और सेट हो चुके फखर जमां को वरुण ने अर्धशतक पूरा नहीं करने दिया। 126 के कुल स्कोर पर वह कुलदीप के हाथों लपके गए। फखर ने 35 गेंदों पर दो चौके और दो छक्कों की मदद से 46 रन बनाए।

    खबरें और भी

    सिमट गई पारी

    फखर के जाने के बाद तो कोई भी बल्लेबाज 10 से ज्यादा गेंदें नहीं खेल सका और न ही दहाई के अंक में जा सका। कुलदीप ने फिर अपना फंदा फंसाना शुरू किया और फिर पाकिस्तानी टीम 20वें ओवर की पहली गेंद पर ऑल आउट हो गई। भारत के लिए कुलदीप यादव ने चार विकेट लिए। बुमराह, वरुण और अक्षर के हिस्से दो-दो विकेट आए।

    यह भी पढ़ें- IND vs PAK: हारिस रऊफ को मिला जेट गिरान वाले इशारे का जवाब, जसप्रीत बुमराह ने बीच मैदान पर कर दी बोलती बंद

    यह भी पढ़ें- IND vs PAK: फाइनल से पहले पाकिस्तान में डर का माहौल, अभिषेक शर्मा के कारण कांप रहे हैं दिग्गज