IND vs PAK: बाबर आजम के कारण पाकिस्तानी क्रिकेटरों की हुई भारी बेइज्जती, सारे दावे मिट्टी में मिले
भारत के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम बुरी तरह फ्लॉप रहे, केवल 5 रन बनाकर आउट हो गए। उनके खराब प्रदर्शन से पूर्व पाकिस्तानी क ...और पढ़ें

बाबर आजम फ्लॉप
HighLights
बाबर आजम भारत के खिलाफ मात्र 5 रन बनाकर आउट हुए
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों के दावे पूरी तरह गलत साबित हुए
पाकिस्तान टीम 34 रन पर 4 विकेट खोकर संकट में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम भारत के खिलाफ मुकाबले में बुरी तरह से फ्लॉप हो गए। बाबर को लेकर पाकिस्तान के तमाम पूर्व खिलाड़ी तरह-तरह के दावे कर रहे थे लेकिन बाबर ने सभी के अरमानों पर पानी फेर दिया और उनका बल्ला भारत के खिलाफ कोलंबो में नहीं चला। आजम इस मुकाबले में 5 रन ही बना सके और इसी के साथ पाकिस्तान की टीम मुश्किल में फंस गई।
भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों को अपनी टीम और बाबर से काफी उम्मीद थी। कोलंबो की पिच स्पिनर्स को मदद करती है और इसी को ध्यान में रखते हुए बाबर को लेकर शोएब मलिक, राशिद लतीफ और अहमद शहजाद तरह-तरह के दावे कर रहे थे कि बाबर भारत के खिलाफ मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करेंगे क्योंकि वे तकनीकि रूप से सक्षम बल्लेबाज हैं।
बाबर आजम भारत के खिलाफ हुए फ्लॉप
भारत के खिलाफ मुकाबले में बाबर आजम ऐसे समय में बैटिंग के लिए उतरे, जब पाकिस्तानी टीम ने 6 रनों के स्कोर पर दूसरा विकेट गंवा दिया था। इसके बाद पाकिस्तान ने 13 रनों के स्कोर पर कप्तान सलमान अली आगा का भी विकेट गंवा दिया। ऐसे में बाबर से उम्मीद थी कि वे भारत के खिलाफ अपनी तकनीकि और अनुभव का परिचय देते हुए बड़ी पारी खेलकर पाकिस्तान को संकट से बाहर निकालेंगे।
हालांकि, बाबर बुरी तरह से फ्लॉप रहे और वे 7 गेंदों पर 5 रन बनाकर आउट हुए। इसी के साथ पाकिस्तान ने 34 रनों पर ही 4 विकेट गंवा दिए। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान भारतीय टीम के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है। उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ 6 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 22 की औसत से 110 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 अर्धशतक लगाया। बाबर का बेस्ट स्कोर नाबाद 68 रन है।
खबरें और भी
पाकिस्तानी क्रिकेटरों के दावे
भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक ने एनडीटीवी पर बात करते हुए कहा था कि कोलंबो में वही बल्लेबाज रन बना पाएंगे, जो तकनीकि रूप से सक्षम होंगे। बाबर ऐसे खिलाड़ी हैं, जो भारत के खिलाफ मैच का रूख बदल सकते हैं। उनके अलावा राशिद लतीफ ने भी इसी तरह का दावा करते हुए कहा था कि "कोलंबो में छक्के लगाने वाले बल्लेबाज नहीं बल्कि धैर्य से चौके लगाने और सिंगल-डबल लेकर खेलने वाले खिलाड़ी सफल होंगे और बाबर पाकिस्तान के लिए सबसे अहम होंगे।"