Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs PAK Playing 11: हार्दिक पांड्या हुए बाहर, टीम इंडिया में हुई इन खिलाड़ियों की एंट्री

    Updated: Sun, 28 Sep 2025 07:35 PM (GMT+05:30)

    एशिया कप के फाइनल में पहली बार आज भारत और पाकिस्तान का सामना है। एशिया कप-2025 में दो बार पाकिस्तान को पटखनी देने वाली टीम इंडिया एक बार फिर जीत हासिल ...और पढ़ें

    भारत और पाकिस्तान के बीच खिताबी मुकाबला
    भारत और पाकिस्तान के बीच खिताबी मुकाबला

    HighLights

    1. IND vs PAK: एशिया कप के फाइनल में पहली बार भारत और पाकिस्तान आमने-सामने
    2. IND vs PAK: ग्रुप स्टेज और सुपर-4 में पाकिस्तान को भारत के मिली थी हार
    3. IND vs PAK: टीम इंडिया अभी तक इस टूर्नामेंट में अजेय है

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रविवार को एशिया कप-2025 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मैच पर पूरी दुनिया की नजरें हैं क्योंकि एशिया कप में पहली बार ये दोनों टीमें खिताबी मुकाबले में टकरा रही हैं।

    इस एशिया कप में दोनों टीमें दो बार टकरा चुकी हैं और दोनों बार भारत को जीत मिली है। ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों का सामना पहली बार हुआ था। वहीं सुपर-4 में भी दोनों टीमें भिड़ी थीं। भारत ने दोनों बार पाकिस्तान को पटखनी दी थी। टीम इंडिया आज भी यही करना चाहेगी। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारत इस टूर्नामेंट में अभी तक अजेय है।

    भारत ने किए बदलाव

    भारत ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। हार्दिक पांड्या नहीं खेल रहे हैं। वह चोटिल हैं। हर्षित राणा भी बाहर गए हैं। शिवम दुबे और रिंकू सिंह की टीम में वापसी हुई है। पांड्या को श्रीलंका के खिलाफ सुपर-4 के मैच में चोट लग गई थी और वह एक ही ओवर फेंककर बाहर चले गए थे। शिवम दुबे पिछला मैच नहीं खेले थे। जसप्रीत बुमराह भी पिछला मैच नहीं खेले थे। उनकी भी इस मैच में वापसी हुई है। अर्शदीप सिंह भी इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। बुमराह उनकी जगह ही टीम में आए हैं। 

    वहीं पाकिस्तान ने इस मैच में अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

    दोनों टीमों की प्लेइंग-11

    भारत : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

    खबरें और भी

    पाकिस्तान: सलमान अली अगा (कप्तान), साहिबजादा फरहान, फखर जमां, सैम अयूब, हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

    यह भी पढ़ें- IND vs PAK: फाइनल से पहले पाकिस्तान में डर का माहौल, अभिषेक शर्मा के कारण कांप रहे हैं दिग्गज

    यह भी पढ़ें- IND vs PAK: हार्दिक पांड्या पाकिस्तान के खिलाफ लगाएंगे स्पेशल 'शतक', अनोखी लिस्ट में लिखवाएंगे नाम!