विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs PAK: भारतीय टीम को डरा रहा Champions Trophy का इतिहास, एक क्लिक में पाएं ODI, CT और दुबई के आंकड़े

Published: Fri, 21 Feb 2025 07:42 PM (IST)Updated: Sun, 23 Feb 2025 01:15 PM (IST)

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के 5वें मुकाबले में भारतीय टीम का सामना पाकिस्‍तान से होगा। दोनों ही टीम दुबई इंटरनेशनल ...और पढ़ें

सेमीफाइनल में जगह बनाने पर होगी भारत की नजर।
सेमीफाइनल में जगह बनाने पर होगी भारत की नजर।

HighLights

  1. वनडे में भारत पर भारी है पाकिस्‍तान टीम
  2. दुबई में होगा दोनों टीमों का आमना-सामना
  3. न्‍यूजीलैंड से पहला मैच हार चुकी पाकिस्‍तान

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम के बीच मुकाबला किसी जंग से कम नहीं माना जाता है। दोनों ही टीमों के फैंस इस मुकाबले में जीत की कामना करते हैं। भारत और पाकिस्‍तान ने 2012 से कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है। ये दोनों पड़ोसी मुल्‍क सिर्फ आईसीसी इवेंट में टकराते हैं।

19 फरवरी से शुरू हुई आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के 5वें मुकाबले में मैन इन ब्‍लू और मैन इन ग्रीन आमने-सामने होंगे। ऐसे में फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि भारत और पाकिस्‍तान के बीच वनडे में किस टीम का पलड़ा भारी है। इतना ही नहीं दुबई में दोनों टीमों के बीच कितने वनडे खेले गए हैं। साथ ही चैंपियंस ट्रॉफी में यह दोनों टीम कितनी बार टकराई हैं।

वनडे में हेड टू हेड

वनडे में हेड टू हेड की बात करें तो पाकिस्‍तान टीम कहीं मजबूत नजर आती है। भारत और पाकिस्‍तान के बीच वनडे में अब तक 135 बार आमाना-सामना हुआ है। इस दौरान भारतीय टीम ने 57 मैच पर कब्‍जा जमाया है। वहीं पाकिस्‍तान टीम ने 73 मुकाबले जीते हैं।

5 मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला है। पिछले 25 सालों में दोनों टीमों के बीच 57 बार भिड़ंत हुई है। इस दौरान भारतीय टीम के प्रदर्शन में सुधार हुआ है। भारत ने 30 और पाकितास्‍तान ने 26 मैच अपने नाम किए। साथ ही 1 मैच बेनतीजा भी रहा है।

हेड टू हेड

  • कुल मैच: 135
  • पाकिस्‍तान जीता: 73
  • भारत जीता: 57
  • बेनतीजा रहे: 5

चैंपियंस ट्रॉफी में हेड टू हेड

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्‍तान के बीच 5 बार आमना-सामना हुआ। आईसीसी के इस इवेंट में भी पाकिस्‍तान टीम आंकड़ों में मजबूत है। चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्‍तान ने भारतीय टीम को 3 बार हराया था।

वहीं भारतीय टीम पाकिस्‍तान को 2 मुकाबलों में ही शिकस्‍त दे पाई है। आखिरी बार यह टीमें चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में भिड़ी थीं। पाकिस्‍तान ने इस मैच को 180 रन से जीता था।

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत बनाम पाकिस्‍तान

  • चैंपियंस ट्रॉफी 2004: पाकिस्‍तान 3 विकेट से जीता।
  • चैंपियंस ट्रॉफी 2009: पाकिस्‍तान 54 रन से जीता।
  • चैंपियंस ट्रॉफी 2013: भारत 8 विकेट से जीता।
  • चैंपियंस ट्रॉफी 2017: भारत 124 रन से जीता।
  • चैंपियंस ट्रॉफी 2017: पाकिस्‍तान 180 रन से जीता।

दुबई में दोनों टीमों का प्रदर्शन

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के 5वें मैच में भारतीय टीम दुबई इंटरनेशनल स्‍टेडियम में पाकिस्‍तान का सामना करेगी। ऐसे में यह जानना भी जरूरी है कि इस मैदान पर किस टीम के आंकड़े शानदार हैं। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्‍टेडिमय में भारत और पाकिस्‍तान के बीच अब तक 2 वनडे मैच खेले गए हैं।

एशिया कप 2018 के इन दोनों ही मुकाबलों में भारत ने पाकिस्‍तान को धूल चटाई है। ऐसे में दुबई में भारतीय टीम मजबूत नजर आती है। इस मैदान पर भारतीय टीम कोई वनडे मैच नहीं हारी है। दुबई स्‍टेडियम में भारत ने 7 वनडे खेले हैं और 6 में विजय प्राप्‍त की है। 1 मुकाबला टाई भी रहा है।

ये भी पढ़ें: IND vs PAK Live Streaming: सुपर संडे की कर लें तैयारी, महामुकाबले का मंच तैयार; जानें कैसे देखें भारत-पाकिस्‍तान की टक्‍कर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।