IND vs PAK Live Streaming: आज पाकिस्तान की 'लंका ढहाएगी' टीम इंडिया, TV-मोबाइल पर ऐसे देखें महामुकाबला
India vs Pakistan, T20 world cup 2026 LIVE: टी20 विश्व कप 2026 (T20 world cup 2026) में फैंस को जिस मैच का इंतजार था, वह अब करीब आ गया है। नामीबिया क ...और पढ़ें
-1770968315023_m.webp)
15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान की जंग
HighLights
जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी टीम इंडिया
पाकिस्तान टीम की नजर भी तीसरी जीत पर
फैंस को बेसब्री से है इस मुकाबले का इंतजार
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs PAK Live Streaming: टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) में अपने पहले 2 मुकाबलों में जीत दर्ज करने के बाद अब भारतीय टीम का कारवां श्रीलंका के लिए कूच कर गया है। सूर्यकुमार यादव की सेना शु्क्रवार को श्रीलंका पहुंची। श्रीलंका में भारतीय टीम का समाना चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान (IND vs PAK) से होगा।
टूर्नामेंट में पाकिस्तान टीम भी विजयी रथ पर सवार है। ऐसे में जब अविजित भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) की जंग होगी तो एक टीम को हार का सामना जरूर करना होगा। दोनों ही देशों के फैंस को इस महामुकाबले का बेसब्री से इंतजार है। आइए जानते हैं कि भारत-पाक की यह जंग कब और कहां होगी? साथ ही भारत में इस टक्कर को टीवी और मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं।
लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल (IND vs PAK Live Streaming)
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2026 का मुकाबला कब खेला जाएगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2026 का मुकाबला 15 फरवरी, रविवार को खेला जाएगा।
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2026 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2026 का मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2026 का मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2026 का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस 6:30 बजे होगा।
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2026 के मुकाबले को टीवी पर कैसे देख सकते हैं?
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2026 के मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2026 के मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2026 के मुकाबले को मोबाइल पर जियो हॉटस्टार एप (IND vs PAK Live streaming FREE Apps) पर देख सकते हैं। मुकाबले से जुड़ी सभी अपडेट्स और अन्य खबरें आप दैनिक जागरण एप और वेबसाइट पर भी पढ़ सकते हैं।
पाकिस्तान टीम
सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद, सलमान मिर्जा, फखर जमान, नसीम शाह, ख्वाजा नफे।
भारतीय टीम
ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर।
यह भी पढ़ें- India vs Namibia: Hardik Pandya ने कैसे की विश्व कप की तैयारी? भारत की जीत के बाद खोले सारे राज