Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs PAK Live Streaming: सिर्फ सोनी पर ही नहीं एक और जगह देख सकते हैं ये महामुकाबला, जानिए कब, कहां और कैसे देखें मैच

    Updated: Sun, 14 Sep 2025 06:56 PM (IST)

    Asia Cup 2025 India vs PAK live भारत और पाकिस्तान के बीच जिस मैच का इंतजार सभी को रहता है वो मैच करीब है। दुबई में एशिया कप के मैच में दोनों टीमें भिड ...और पढ़ें

    भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में होगा मैच
    भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में होगा मैच

    HighLights

    1. IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला
    2. IND vs PAK: मैच के विरोध के बीच दोनों टीमें तैयार
    3. IND vs PAK: दोनों टीमों के हिस्से आ चुकी हैं एक-एक जीत

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Asia Cup 2025 IND vs PAK live streaming: जिस मैच का इतंजार पूरे विश्व को रहता है वो होने वाला है। एशिया कप-2025 में कुछ ही देर में दो चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान टकराने वाले हैं और पूरी दुनिया की नजरें इस मैच पर हैं। हालांकि, भारत में कई जगह इस मैच का विरोध हो रहा है और इसकी वजह अप्रैल में पहलगाम में हुआ आतंकी हमला था। संभवतः यही वजह रही है कि इस मैच में पहले जैसा मौहाल नजर नहीं आ रहा है।

    बीसीसीआई का कोई भी अधिकारी मैच के लिए नहीं पहुंचा है। भारत के कई दिग्गज पूर्व क्रिकेटर इस मैच के बायकॉट की बात कर चुके हैं जिनमें हरभजन सिंह का नाम भी शामिल है। हालांकि, फिर भी कई लोगों को मैच का इतंजार है। हम आपको बता रहे हैं कि आप कैसे और किस चैनल पर इस मैच का लुत्फ ले सकते हैं।

    भारत और पाकिस्तान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

    कब खेला जाएगा एशिया कप-2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच?

    भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का मैच रविवार 14 सितंबर को खेला जाना है।

    कहां खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप-2025 का मैच?

    भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप-2025 का मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

    कब शुरू होगा भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप-2025 का मैच?

    भारत और पाकिस्तान के बीच मैच भारतीय समयानुसार रात आठ बजे शुरू होगा और मुकाबले का टॉस 7:30 बजे होगा।

    टीवी पर किस चैनल पर देख सकते हैं भारत और पाकिस्तान के बीच का मैच?

    भारत और पाकिस्तान के बीच ये मुकाबला सोनी नेटवर्क के चैनलों पर देखा जा सकता है

    किस एप पर ले सकते हैं भारत और पाकिस्तान मैच का लुत्फ?

    भारत और पाकिस्तान मैच का लुत्फ सोनी लिव एप और फैन कोड पर ले सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Asia Cup Points Table: ओमान पर पाकिस्तान की बड़ी जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल में मच गई उथल-पुथल, जानिए क्या है ताजा हाल

    यह भी पढ़ें- 'ये तो रूल है भाई', शिवम दुबे नहीं मान रहे थे कोच की बात फिर सूर्यकुमार ने याद दिलाया टीम का नियम, जमकर खींची टांग-Video