Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs PAK: कैसे दोबारा T20 वर्ल्ड कप 2026 में टकराएंगे भारत-पाक? आसानी से पूरा समीकरण समझें

    Updated: Mon, 16 Feb 2026 02:03 PM (IST)

    भारत ने पाकिस्तान को हराकर टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में जगह बनाई, जबकि पाकिस्तान की स्थिति मुश्किल हो गई है। फैंस को भारत-पाकिस्तान के बीच दोबारा ...और पढ़ें

    IND vs PAK: क्या फिर हो सकती है भारत-पाक की टक्कर?

    IND vs PAK: क्या फिर हो सकती है भारत-पाक की टक्कर?

    HighLights

    1. भारत ने लगातार अपने तीन मैच जीतकर सुपर-8 में बनाई जगह

    2. भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से दी मात

    3. क्या फिर भारत-पाक की हो सकती है इस T20 विश्व कप में भिड़ंत

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs PAK Match: कोलंबो में पाकिस्तान को 61 रन से हराकर भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार अपनी तीसरी जीत हासिल की और सुपर-8 में जगह बनाई। पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप में ये भारत की 8वीं जीत रही। वहीं, हार के साथ ही पाकिस्तान की टीम का सुपर-8 में पहुंचने की स्थिति गड़बड़ा गई है।

    पाकिस्तान को सुपर-8 में पहुंचने के लिए एक और मैच जीतना होगा, लेकिन फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि भारत और पाकिस्तान की टीमें फिर से इस टी20 विश्व कप में मैच खेलेंगे। लेकिन ये कैसे संभव होगा, क्या फिर इंडिया और पाकिस्तान की टीमें टूर्नामेंट में भिड़ सकती है? तो इसका जवाब है- हां, ऐसा हो सकता है। ये कैसे, आइए आपको बताते है पूरा समीकरण। 

    IND vs PAK: क्या फिर हो सकती है भारत-पाक की टक्कर?

    टी-20 विश्व कप (T20 World Cup 2026 India vs Pakistan) में कुल 20 टीमों को 4 अलग-अलग- ए, बी, सी और डी में बांटा गया है, जिसमें हर एक ग्रुप में पांच टीमें हैं। हर ग्रुप की टॉप की दो टीमें सुपर-8 में पहुंचेगी। फिर 8 क्वालीफायर्स को 4-4 के दो ग्रुप में बांटा जाएगा, जहां वह राउंड-रॉबिन तरीके से खेलेंगे। हर ग्रुप की दो-दो टॉप टीमें सुपर-8 ग्रुप से सेमीफाइनल में पहुंचेगी। 

    कोलंबो में 15 फरवरी को जिस तरह से भारत-पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया, इसके बाद फैंस को उम्मीद हैं कि एक बार फिर दोनों देशों के बीच मैच खेला जाएगा, जो कि कांटे का होगा। हालांकि, ये सुपर-8 में होना मुमकिन नहीं। इसके पीछे का कारण ये है कि आईसीसी ने टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी करते हुए टॉप टीमों को सीडिंग दी थी, जिसके तहत सुपर-8 के मैच लगभग तय हैं कि कौन-सा मैच किस टीम के बीच खेला जाएगा। 

    खबरें और भी

    सुपर-8 में दो ग्रुप बनाए जाएंगे। ग्रुप-1 की 4 टीमों को आपस में मैच खेलने होंगे, जबकि दूसरे ग्रुप में भी ऐसा ही होगा। भारत को X1 नामित किया गया है, जो ग्रुप-1 में होगी। वहीं, इंग्लैंड को Y1, ऑस्ट्रेलिया को X2, न्यूजीलैंड को Y2, वेस्टइंडीज को X3, पाकिस्तान को Y3, दक्षिण अफ्रीका को X4, श्रीलंका को Y4 में रखा जाएगा। बर्शते ये टीमें क्वालीफाई करें। अगर कोई टीम सुपर-8 में नहीं पहुंचती है तो उस ग्रुप की दूसरी टीम से रिप्लेस कर दिया जाएगा।

    क्या सुपर 8 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हो सकता है?

    सुपर-8 में भारत और पाकिस्तान मैच (Ind vs Pak Super-8 match is possible or not) नहीं हो सकता है। प्री-सीडिंग व्यवस्था के तहत भारत और पाकिस्तान को अलग-अलग सुपर 8 ग्रुप में रखा गया है। चूंकि टीमें इस चरण में केवल अपने ग्रुप के विरोधियों का सामना करती हैं, इसलिए सुपर 8 में दोबारा मुकाबला संभव नहीं है, लेकिन अगर भारत और पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करती हैं तो फिर दोनों के बीच फिर भिड़ंत हो सकती है। 

    भारत-पाकिस्तान सेमीफाइनल तब हो सकता है जब एक टीम अपने ग्रुप में पहले स्थान पर रहे और दूसरी टीम दूसरे ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहे। हालांकि, अगर दोनों टीमें अपने-अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहती हैं या दोनों दूसरे स्थान पर रहती हैं तो दोनों के बीच सेमीफाइनल में भी भिड़ंत संभव नहीं होगा और फाइनल से पहले नहीं मिल सकेंगी।

    एक फाइनल मुकाबला?

    भारत-पाकिस्तान फाइनल की संभावना भी बनी हुई है, बशर्ते दोनों टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करें और अपने-अपने मैच जीतें। दोनों देश T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में केवल एक बार मिले हैं और वो साल 2007 में था।

    यह भी पढ़ें- IND vs PAK: दामाद शाहीन, बाबर और शादाब को पाकिस्तान टीम से बाहर निकालो; Shahid Afridi ने जमकर निकाली भड़ास

    यह भी पढ़ें- IND vs PAK: भारत के सामने जीतने से पाकिस्तान का 'बॉयकॉट', मैच खत्म होने से पहले ही स्टेडियम छोड़कर भागे मोहसिन नकवी