विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs PAK: पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलेगा भारत, एक्शन में खेल मंत्रालय

Published: Thu, 21 Aug 2025 04:02 PM (IST)

IND vs PAK Asia Cup 2025 खेल मंत्रालय ने पूरी तरह स्पष्ट कर दिया है कि पाकिस्तान के साथ भारत ...और पढ़ें

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलेगा भारत
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलेगा भारत

HighLights

  1. पाकिस्तान के खिलाफ भारत नहीं खेलेगा किसी भी तरह की द्विपक्षीय सीरीज
  2. एशिया कप में भारत को पाकिस्तान के साथ खेलने से नहीं रोकेंगे- खेल मंत्रालय
  3. एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से होना है

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs PAK: कश्‍मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत-पाक के बीच तनाव जारी है। खेल मंत्रालय ने इस पर एक और बड़ा एक्शन लिया है। उनके अनुसार, भारत किसी भी प्रकार से पाकिस्‍तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलेगा।

बता दें कि भारत और पाकिस्‍तान ने आखिरी बार 2012-13 में द्विपक्षीय सीरीज खेली थी। तब पाकिस्‍तान की टीम सीमित ओवर सीरीज के लिए भारत दौरे पर आई थी।

भारतीय टीम ने 2008 में आखिरी बार पाकिस्‍तान का दौरा किया था। तब टीम इंडिया ने एशिया कप में हिस्‍सा लिया था। वैसे, भारतीय टीम ने 2005-06 के बाद द्विपक्षीय सीरीज के लिए पाकिस्‍तान का दौरा नहीं किया।

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलेगा भारत

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK in Asia Cup 2025) की टीम एक दूसरे के खिलाफ खेलने वाली है। भले ही पाकिस्तान और भारत के बीच छोटे फॉर्मेट में लगातार मैच हो रही है लेकिन टेस्ट में भारत और पाकिस्तान की टीम एक दूसरे के खिलाफ नहीं खेल रही है। इस पर खेल मंत्रालय ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा, 

"भारत पाकिस्तान में प्रतियोगिताओं में भाग नहीं लेगा, न ही हम पाकिस्तानी टीमों को भारत में द्विपक्षीय मैचों में खेलने की अनुमति देंगे"

खेल मंत्रालय के एक सूत्र ने कहा कि हम भारतीय क्रिकेट टीम को एशिया कप में खेलने से नहीं रोकेंगे, क्योंकि यह एक बहुदेशीय प्रतियोगिता है।

IND vs PAK Test Match Records: कितनी बार टेस्ट में आमने-सामने?

भारत और पाकिस्तान की टीम टेस्ट में कुल 59 बार एक-दूसरे का आमना-सामना कर चुकी है, जिसमें से 9 मैच भारत ने जीते, जबकि पाकिस्तान की टीम ने 12 टेस्ट मैच अपने नाम किए। वहीं, दोनों टीमों के बीच कुल 38 टेस्ट मैच ऐसे रहे जो ड्रॉ पर समाप्त हुए। 

वहीं, टेस्ट में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का सर्वोच्च स्कोर 28 मार्च 2004 को मुल्तान स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में भारतीय टीम ने पारी घोषित करने से पहले 5 विकेट पर 675 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। ये मैच एक पारी और 52 रन से भारत ने जीत लिया था। 

यह भी पढ़ें- India vs Pakistan: हो जाओ तैयार... एशिया कप में 14 सितंबर को भिड़ेंगे भारत-पाक; खेल मंत्रालय ने दी हरी झंडी

यह भी पढ़ें- 'प्लेइंग इलेवन में नहीं मिलेगी जगह', पूर्व भारतीय खिलाड़ी के बयान ने मचाई खलबली, Sanju Samson के लिए बजी खतरे की घंटी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।