IND vs PAK Playing 11: पाकिस्तान को हराने के लिए 3 बदलाव कर सकती टीम इंडिया, अभिषेक शर्मा की वापसी तय
टी20 विश्व कप 2026 में रविवार, 15 फरवरी को रोमांच की सारी हदें पार होने की उम्मीद है। इस दिन भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान से होगा। ग्रुप ए की यह द ...और पढ़ें
-1770968772169_m.webp)
स्पिनर्स पर भरोसा जाएगी टीम
HighLights
15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान की जंग
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा मैच
दोनों टीमों की नजर तीसरी जीत दर्ज करने पर
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईसीसी इवेंट्स में चर्चा का केंद्र रहने वाला भारत-पाकिस्तान (India vs Pakistan) का मुकाबला रविवार, 15 फरवरी को खेला जाएगा। मौका होगा टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) का, टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में ग्रुप ए की यह दोनों टीम भिड़ेंगी।
यह टक्कर कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगी। कोलंबो की पिच स्पिनर्स के मुफीद मानी जाती है। ऐसे में भारतीय टीम अपने अगले मुकाबले में 3 बड़े बदलाव (IND vs PAK Playing 11) के साथ मैदान में उतर सकती है। टीम में स्पिनर्स की एंट्री हो सकती है तो तेज गेंदबाज को बाहर बैठना पड़ सकता है।
ओपनिंग जोड़ी में हो सकता बदलाव
भारत की ओपनिंग जोड़ी में एक बदलाव देखने को मिल सकता है। ईशान किशन का साथ देने के लिए अभिषेक शर्मा अंतिम 11 में आ सकते हैं। पेट में संक्रमण के कारण अभिषेक नामीबिया के विरुद्ध मैच नहीं खेले थे। ऐसे में संजू सैमसन ने पारी की शुरुआत की थी। अगर अभिषेक की वापसी होती है तो संजू को बाहर जाना पड़ सकताा है। वहीं अगर अभिषेक पूरी तरह से ठीक नहीं होते हैं तो ईशान-संजू ही पारी का आगाज करते दिख सकते हैं।
रिंकू सिंह का कट सकता पत्ता
मिडिल ऑर्डर में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। 3 नंबर पर तिलक वर्मा और 4 पर कप्तान सूर्यकुमार यादव ही उतर सकते हैं। रिंकू सिंह का अगले मैच से पत्ता कट सकता है। उनकी जगह स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ले सकते हैं।
खबरें और भी
कोलंबो में सुंदर गेंदबाजी से कारगर साबित हो सकते हैं। उनके अलावा हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे भी ऑलराउंडर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। हार्दिक पिछले मैच के हीरो रहे। नामीबिया के खिलाफ उन्होंने 52 रन की पारी खेली थी और 2 विकेट भी चटकाए थे।
कुलदीप को मिल सकता मौका
भारतीय की प्लेइंग 11 में कुलदीप यादव की भी एंट्री हो सकती है और अर्शदीप सिंह को बाहर बैठना पड़ सकता है। टीम इंडिया सुंदर, कुलदीप, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल के रूप में 4 स्पिनर्स के साथ उतर सकती है। वहीं तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह को सौंपी जा सकती है। उनका साथ शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या दे सकते हैं।
भारत की संभावित प्लेइंग 11
ईशान किशन, अभिषेक शर्मा/संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।
भारतीय टीम
ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर।