यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IND vs PAK: बाबर आजम के मायाजाल में उलझकर पवेलियन लौटे Rohit Sharma, पत्नी रितिका का 'हाय-राम' वाला रिएक्शन हुआ वायरल
रोहित शर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ इस वर्ल्ड कप के पहले मैच में अर्धशतक जमाया था। पाकिस्तान के खिलाफ भी रोहित से इस पारी की उम्मीद थी। रोहित ने शुरुआत अच ...और पढ़ें

HighLights
- IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला रोहित शर्मा का बल्ला
- IND vs PAK: रोहित शर्मा नहीं खेल पाए बड़ी पारी
- IND vs PAK: पत्नी रितिका का रिएक्शन हो गया वायरल
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान का मैच बेहद अहम होता है। इस मैच के लिए दोनों टीमें पूरी तरह से तैयारी करके आती है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में रविवार को ये दोनों टीमें न्यूयॉर्क के नसाउ इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने हैं। उम्मीद थी कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ कमाल बल्लेबाजी करेंगे लेकिन बाबर आजम ने अपने जाल में उन्हें फंसा लिया।
रोहित शर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ इस वर्ल्ड कप के पहले मैच में अर्धशतक जमाया था। पाकिस्तान के खिलाफ भी रोहित से इस पारी की उम्मीद थी। रोहित ने शुरुआत अच्छी की थी। पहले ही ओवर में उन्होंने शाहीन शाह अफरीदी पर छक्का मार दिया था, लेकिन बाबर के जाल से रोहित बच नहीं सके।
यह भी पढ़ें- IND vs PAK: विराट कोहली ओपनिंग में फिर फेल, अनुष्का शर्मा का टूट गया दिल; भारतीय बैटर के साथ पहली बार हुआ ऐसा...
फंस गए रोहित
बाबर ने पहले ही ओवर से शाहीन से रोहित के पैरों पर गेंदबाजी करवाई। यहां से रोहित ने छक्का भी मारा लेकिन इसी तरह वह आउट भी हो गए। तीसरा ओवर लेकर आए अफरीदी ने रोहित को फिर पैरों पर गेंदबाजी की। चौथी गेंद पर रोहित ने फ्लिक मार दिया। लेकिन इस बार गेंद उनके बल्ले पर अच्छे से चढ़ी नहीं और बैट के निचले हिस्से से लगकर हवा में गई। डीप स्क्वायर लेग में कैच गया और हारिस रऊफ ने रोहित का कैच लेने में कोई गलती नहीं की। रोहित ने 12 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 13 रन बनाए।
Ritika Sajdeh Anushka Sharma#INDvsPAK #ViratKohli #RohitSharma #AnushkaSharma pic.twitter.com/1VxwRw4r72
— Mufa Kohli (@MufaKohli) June 9, 2024
रितिका का गजब रिएक्शन
रोहित से अच्छी पारी की उम्मीद उनकी पत्नी रितिका भी लगाए बैठे थीं लेकिन जब ऐसा हुआ नहीं तो वो मायूस हो गईं। रोहित जब आउट हुए तो रितिका ने सिर पर हाथ रख लिया। उनके चेहरे से साफ पता चल रहा था कि वह कितनी दुखी हैं।