Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs PAK: क्या पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा? बाएं हाथ में फिर लगी गेंद, प्रैक्टिस के दौरान हुए इंजर्ड

    By abhishek tripathiEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Sat, 08 Jun 2024 11:52 AM (IST)

    श्रीलंकाई थ्रोडाउन स्पेशलिष्ट नुवान उनको गेंद फेंक रहे थे। अचानक से गेंद उछली और रोहित शर्मा के दस्ताने में लगी। काफी दर्द हुआ फिजियो उन्हें देखने आए ...और पढ़ें

    प्रैक्टिस करते हुए रोहित शर्मा। फोटो- सोशल मीडिया
    प्रैक्टिस करते हुए रोहित शर्मा। फोटो- सोशल मीडिया

    HighLights

    1. प्रैक्टिस करते हुए गुरुवार को बाएं हाथ में चोट लग गई थी चोट
    2. फिलहाल रोहित शर्मा पूरी तरह से फिट हैं और शनिवार को प्रैक्टिस करने उतरे
    3. आयरलैंड के खिलाफ कंधे पर लगी थी चोट

    अभिषेक त्रिपाठी, न्यूयॉर्क। गुरुवार को केंटिगे पार्क में नेट पर अभ्यास करते हुए रोहित को बाएं हाथ के दस्ताने में गेंद लगी। उन्हें आयरलैंड के खिलाफ मैच में भी बांह पर गेंद लगी थी। तब वह मैच बीच में छोड़कर चले गए थे। शुक्रवार को भी वह अभ्यास करने उतरे। शनिवार को भी उन्हें अभ्यास करते हुए देखा गया। वह पूरी तरह फिट दिख रहे थे। 

    पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले से पहले भारतीय टीम खुद को तैयार करने में जुटी हुई है। मैच के लिए रोहित ब्रिगेड कड़ी ट्रेनिंग ले रही है। गुरुवार को प्रैक्टिस के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को बाएं हाथ में गेंद जाकर लगी। फिजियो ने चोट का निरीक्षण किया। हालांकि, रोहित ने प्रैक्टिस नहीं छोड़ी और कुछ देर बाद वह वापस ड्रेसिंग रूम में चले गए।

    नुवान की लगी गेंद

    श्रीलंकाई थ्रोडाउन स्पेशलिष्ट नुवान उनको गेंद फेंक रहे थे। अचानक से गेंद उछली और उनके दस्ताने में लगी। काफी दर्द हुआ, फिजियो उन्हें देखने आए, लेकिन वह दोबारा अभ्यास में जुट गए। इसके बाद उन्होंने कुछ देर दूसरे छोर से बल्लेबाजी की।

    यह भी पढे़ं- NZ vs AFG: गुरबाज की जाबांजी, राशिद-फारूकी की दिलेरी से अफगानिस्तान ने किया बड़ा उलटफेर, न्यूजीलैंड को दी 84 रन से करारी शिकस्त

    पिच पर है असमान उछाल

    अमूमन ऐसा कम होता है जब कोई बल्लेबाज नेट पर दूसरे छोर से बल्लेबाजी करे। वह कुछ देर बाद चले भी गए। भारतीय टीम जानबूझकर उन तीन प्रैक्टिस पिचों पर अभ्यास करने उतरी जिन पर असमान उछाल था। वह आइजनहवर पार्क में पाकिस्तान के खिलाफ पिच पर असमान उछाल के लिए खुद को तैयार कर रही है। विराट को भी यहां पर कई गेंदों को खेलने में परेशानी हुई।

    खबरें और भी

    यह भी पढे़ं- T20 World Cup में Rashid Khan ने रचा नया इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा 17 साल पुराना रिकॉर्ड