Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs SA 2nd T20I Playing 11: IPL के इस स्‍टार का कटेगा पत्‍ता, दूसरी जीत के लिए बड़ा बदलाव करेगी भारतीय टीम

    Updated: Sat, 09 Nov 2024 05:26 PM (IST)

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच इन दिनों 4 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले टी20 को भारतीय टीम ने 61 रन से अपने नाम किया। अब दूसरा टी20 म ...और पढ़ें

    जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी भारतीय टीम। इमेज- बीसीसीआई
    जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी भारतीय टीम। इमेज- बीसीसीआई

    HighLights

    1. 10 नवंबर को खेला जाएगा दूसरा टी20
    2. भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे
    3. भारत ने पहला टी20 61 रन से जीता

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। डरबन में खेले गए पहले टी20 में जीत के बाद भारतीय टीम इस लय को बरकरार रखना चाहेगी। ऐसे में में सूर्या एंड कंपनी हर हाल में दूसरा टी20 अपने नाम करना चाहेगी। सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला 10 नवंबर, रविवार को सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाएगा।

    यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव प्‍लेइंग 11 में एक बदलाव कर सकते हैं। लगातार खराब प्रदर्शन करते आ रहे सलामी बल्‍लेबाज अभिषेक शर्मा की छुट्टी हो सकती है।

    अभिषेक शर्मा की छुट्टी हो सकती

    • दूसरे टी20 में भारत की ओपनिंग जोड़ी में बदलाव हो सकता है।
    • संजू सैमसन के जोड़ी अभिषेक शर्मा की छुट्टी हो सकती है।
    • शर्मा पिछली कुछ पारियों में लगातार फेल रहे हैं।
    • टी20 इंटरनेशनल में एक शतक के अलावा उनका बल्‍ला खामोश ही रहा है।
    • पहले टी20 में उन्‍होंने 7 रन बनाए थे।
    • इसके अलावा बांग्‍लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्‍होंने 16, 15 और 4 रन बनाए थे।
    • अभिषेक शर्मा ने अब तक खेले 9 टी20 की 8 पारियों में 20.75 की औसत से 166 रन बनाए हैं।
    • ऐसे में उनकी जगह तिलक वर्मा ले सकते हैं।

    तिलक वर्मा को मिल सकता मौका

    3 नवंबर पर कप्‍तान सूर्यकुमार यादव बल्‍लेबाजी करने उतर सकते हैं। अगर तिलक वर्मा ओपनिंग करते हैं तो 4 नंबर पर जितेश शर्मा को मौका मिल सकता है। इसके अलावा टीम में ज्‍यादा बदलाव की संभावना नहीं है।

    नंबर 5 पर रिंकू सिंह और 6 पर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को जगह मिल सकती है। स्पिन की जिम्‍मेदारी अक्षर पटेल, रवि बिश्‍नोई और वरुण चक्रवर्ती को सौंपी जा सकती है। अक्षर गेंदबाजी के साथ ही बल्‍लेबाजी करने में भी सक्षम हैं। ऐसे में वह भारतीय बल्‍लेबाजी को मजबूती प्रदान करते हैं। साथ ही अर्शदीप सिंह और आवेश खान तेज गेंदबाजी करते नजर आ सकते हैं।

    भारत की संभावित प्‍लेइंग 11

    संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, आवेश खान।

    ये भी पढ़ें: Sanju Samson की अनोखी अदा पर फिदा हुए कप्‍तान Suryakumar Yadav, मैच के बाद खुलासा करने में नहीं हुई हिचकिचाहट

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम

    सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशक, आवेश खान, यश दयाल।

    ये भी पढ़ें: IND vs SA 2nd T20I Live Streaming: रात 8:30 नहीं इतने बजे होगा शुरू दूसरा टी20, फ्री में ऐसे देख सकते हैं लाइव स्ट्रीमिंग 

    खबरें और भी