Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs SA: Sanju Samson का चला बल्ला, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जड़ा पहला शतक; 8 साल का इंतजार हुआ खत्म

    Updated: Thu, 21 Dec 2023 08:23 PM (IST)

    भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच पार्ल में आयोजित निर्णायक मुकाबले में संजू सैमसन (Sanju Samson Hundred) का बल्ला चला। सैमसन ने 110 गेंद का साम ...और पढ़ें

    Sanju Samson First Hundred, संजू सैमसन फोटो एपी
    Sanju Samson First Hundred, संजू सैमसन फोटो एपी

    HighLights

    1. संजू सैमसन ने जड़ा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला शतक
    2. 23 जुलाई 2021 में किया था वनडे डेब्यू
    3. लगभग 29 महीने बाद आया पहला शतक

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Sanju Samson First Hundred: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पार्ल में आयोजित निर्णायक मुकाबले में संजू सैमसन (Sanju Samson) का बल्ला चला। सैमसन ने 110 गेंद का सामना करते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला शतक जड़ा। सैमसन को अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ने के लिए 8 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा।

    तीन वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। रजत पाटीदार ने अपना वनडे डेब्यू किया। वह 22 रन बनाकर आउट हुए। दो मैच में लगातार अर्धशतक जड़ने वाले साई सुदर्शन मात्र 10 रन बनाकर आउट हुए। दो विकेट जल्द गिरने के बाद संजू सैमसन ने मोर्चा संभाला।

    संजू सैमसन ने बल्ले से बोला हमला

    संजू सैमसन ने संभलकर खेलते हुए पहले केएल राहुल (21) के साथ टीम का स्कोर बोर्ड आगे बढ़ाया। इसके बाद तिलक वर्मा (52) के साथ 136 गेंद पर 116 रन की साझेदारी की। संजू सैमसन ने धैर्य का परिचय देते हुए 110 गेंद पर अपना पहला वनडे अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा। वह 114 गेंद पर 108 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी के दौरान सैमसन ने 6 चौके और 3 छक्के जड़े।

    यह भी पढ़ें- IND W vs AUS W: गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों ने मचाया धमाल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की पकड़ मजबूत

    साल 2015 में किया था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू

    बता दें कि संजू सैमसन ने 23 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था। कई बार टीम से अंदर बाहर होने के बाद आखिरीकार 29 महीने बाद सैमसन ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा। सैमसन ने 16 वनडे मैच की 14 पारियों में 510 रन बनाए हैं। इस दौरान एक शतक और 3 अर्धशतक जड़े हैं। सैमसन ने 19 जुलाई 2015 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला टी20I मैच खेला था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IND vs SA: चूक गए Virat Kohli, वनडे सीरीज का हिस्सा होते तो टूट जाता सचिन तेंदुलकर का यह बड़ा रिकॉर्ड