विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs SA: 'सबसे बुरे कोच', कोलकाता में मिली हार के बाद गौतम गंभीर पर फूटा फैंस का गुस्सा, सोशल मीडिया पर जमकर पड़ी लताड़

Published: Sun, 16 Nov 2025 06:14 PM (IST)

साउथ अफ्रीका ने भारत को कोलकाता टेस्ट मैच में ही हरा दिया है। इस हार के बाद टीम इंडिया के ...और पढ़ें

गौतम गंभीर की हो रही है आलोचना

गौतम गंभीर की हो रही है आलोचना

HighLights

  1. IND vs SA: गौतम गंभीर की जमकर हो रही है आलोचना

  2. IND vs SA: भारत को कोलकाता टेस्ट मैच में मिली साउथ अफ्रीका से हार

  3. IND vs SA: गौतम गंभीर पर फूटा फैंस का गुस्सा

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका ने कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत को हरा दिया है। इस हार की उम्मीद भारत में किसी को नहीं थी क्योंकि टीम इंडिया को जीत के लिए 124 रन बनाने थे और उसके पास पूरे तीन दिन थे। टीम इंडिया ये रन भी नहीं बना पाई और तीसरे दिन रविवार को 93 रनों पर ही सिमट गई। इस हार के बाद फैंस का गुस्सा कोच गौतम गंभीर पर फूटा है।

फैंस जमकर कोच की आलोचना कर रहे हैं। ये पहली बार नहीं है जब भारत को भारत में ही टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा है। पिछले साल न्यूजीलैंड ने भारत को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत में ही 3-0 से हराया था। ये काम भी गंभीर की कोचिंग में हुआ था। इसी कारण फैंस गंभीर को जमकर कोस रहे हैं।

'सबसे खराब कोच'

गंभीर के कोच रहते भारत को टेस्ट में कुछ ज्यादा सफलता नहीं मिली है। न्यूजीलैंड सीरीज में भारत को हार मिली। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत को सीरीज में फिर मात खानी पड़ी और नतीजा ये रहा कि भारत पहली बार टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जाने से महरूम रह गया। इंग्लैंड में किसी तरह टीम ने सीरीज ड्रॉ कराई। इसी कारण फैंस काफी निराश हैं।

एक यूजर ने लिखा, 'अगर आप गौतम गंभीर को भारत का सबसे खराब कोच मनाते हैं तो इस ट्वीट को लाइक कीजिए।'

वहीं एक यूजर ने लिखा, "शमी को बाहर किया। विराट और रोहित को रिटायरमेंट लेने पर मजबूर किया। अपने करीबी दोस्तों को कोचिंग स्टाफ में लेकर आए। सरफराज और श्रेयस को बाहर किया। क्यों कोई कोच गौतम गंभीर के बारे में बात नहीं कर रहा?

यह भी पढ़ें- IND vs SA: गुवाहाटी में दूसरे टेस्ट मैच में खेलेंगे शुभमन गिल या नहीं? कोच गौतम गंभीर ने दिया बड़ा अपडेट

यह भी पढ़ें- IND vs SA: टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, टेम्बा बावुमा ने कप्तानी में रच डाला इतिहास, लिख डाली नई रिकॉर्ड बुक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।