विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs SA: विश्व विजेता बनने के बाद फूट-फूटकर रोए रोहित शर्मा और विराट कोहली, हार्दिक पांड्या की आंखें भी हो गईं नम, देखें VIDEO

Published: Sun, 30 Jun 2024 04:37 AM (IST)Updated: Sun, 30 Jun 2024 08:06 AM (IST)

टी20 विश्व का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी खुशी के पलों में भावुक हो उठे। रोहित ...और पढ़ें

आईसीसी टी20 ट्रॉफी जीतने के बाद भावुक हुए भारतीय खिलाड़ी।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)
आईसीसी टी20 ट्रॉफी जीतने के बाद भावुक हुए भारतीय खिलाड़ी।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India Won T20 World Cup 2024। टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीतकर रोहित ब्रिगेड ने 13 सालों से आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को समाप्त कर दिया। जब हार्दिक पांड्या ने आखिरी गेंद फेंकी तो कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली सहित सभी रोने लगे। ये खुशी के आंसू थे, ये पिछले 13 सालों के इंतजार के आंसू थे। जी हां, भारत ने अपने देश से हजारों मील दूर चौथी बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त कर लिया।

हार्दिक की आंसू बयां कर रही थी पूरी कहानी 

रोहित शर्मा प्रशंसकों को नमस्ते करके आंसुओं को रोकने की कोशिश कर रहे थे, तो मुंबई इंडियंस का कप्तान बनने के कारण ट्रोल हुए हार्दिक जीत में अहम भूमिका निभाने के बाद खुद से कह रहे थे कि हमने कर दिखाया। भारत ने बारबाडोस में तिरंगा लहरा दिया। मैच के बाद रोहित ने तिरंगे को मैदान पर गाड़ दिया तो हार्दिक भारतीय झंडे के साथ पिच पर आए और उसे चूम लिया।

फूट-फूटकर रो पड़े विराट 

मैच के बाद विराट का वो रूप भी दिखा, जिसे दुनिया ने आज तक नहीं देखा था। विराट के आंखों से खुशी की आंसू लगातार बह रहे थे। अपने परिवार से फोन पर बात करने से पहले विराट फूट-फूटकर रो रहे थे। ऐसे पलों को देखना किसी भारतीय प्रशंसकों के लिए आसान नहीं था।

टी20 अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट को विराट-रोहित ने कहा अलविदा

टी-20 विश्व कप 2024 के फाइनल में 59 गेंदों में 76 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलकर प्लेयर आफ द मैच बने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और सुपर-8 और सेमीफाइनल में अर्धशतक जड़ने वाले कप्तान रोहित शर्मा ने इस प्रारूप को अलविदा कह दिया।

अमेरिका और वेस्टइंडीज में हुए विश्व कप में अजेय रही भारतीय टीम के लिए पूरे सत्र के सात मैचों में केवल 75 रन बनाने वाले विराट कोहली ने फाइनल का हीरो बनकर भारत की जीत की नींव रखी थी। मैच जीतने के बाद उन्होंने कहा कि यह उनका अंतिम टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच था।

वहीं, बाद में कप्तान रोहित शर्मा ने भी संन्यास की घोषणा कर दी। कोहली ने मैच के बाद कहा, ''यह मेरा अंतिम टी-20 विश्व कप था और हम इसे जीतना चाहते थे। यह भारत के लिए मेरा अंतिम टी-20 मैच था। मुझे लगता है कि यह संन्यास लेने का सही समय है और अब समय आ गया है कि नई पीढ़ी इस विरासत को आगे लेकर जाए। यह एक ओपन सीक्रेट था।"

यह भी पढ़ें: Rohit Sharma ने लिया T20I से संन्यास, विराट कोहली से अलग अंदाज में किया एलान, भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने के बाद लिया फैसला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।