IND vs SA Live Streaming: सुपर-8 में पहुंची टीम इंडिया का सामना साउथ अफ्रीका से, फ्री में टीवी-मोबाइल पर ऐसे देखें यह मैच
टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 के अपने पहले मैच में भारतीय टीम का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। आइए जानते हैं कि यह मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? ...और पढ़ें

जीत के साथ सुपर-8 का आगाज करना चाहेगी भारतीय टीम
HighLights
5वीं जीत पर होगी भारत की नजर
अब तक नहीं गंवाया कोई भी मैच
साउथ अफ्रीका से मिलेगी कड़ी टक्कर
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) में अब तक विजयी रथ पर सवार भारतीय टीम सुपर-8 में पहुंच चुकी है। सुपर-8 के अपने पहले मैच में भारतीय टीम का सामना साउथ अफ्रीका (IND vs SA) से होगा। साउथ अफ्रीका भी इस टूर्नामेंट में अब तक कोई मैच नहीं हारी है।
ऐसे में इन दोनों टीमों (India vs South Africa) के बीच कांटे की जंग देखने को मिलने वाली है। आइए जानते हैं कि यह मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? साथ ही भारतीय फैंस कैसे इसे टीवी और मोबाइल पर देख पाएंगे?
लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल (IND vs SA Live Streaming)
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 का मुकाबला कब खेला जाएगा?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 का मुकाबला रविवार, 22 फरवरी को खेला जाएगा।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 का मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। साथ ही टॉस आधा घंटे पहले होगा।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 मुकाबले को टीवी पर कैसे देख सकते हैं?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (star sports) पर देख सकते हैं।
खबरें और भी
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 मुकाबले को मोबाइल पर जियो हॉटस्टार एप (jio hotstar) पर देख सकते हैं। मुकाबले से जुड़ी लाइव अपडेट, मैच रिपोर्ट और अन्य खबरें आप दैनिक जागरण एप और बेवसाइट पर भी पढ़ सकते हैं।
भारतीय टीम
ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह।
साउथ अफ्रीका टीम
एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, मार्को जानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्टजे, ट्रिस्टन स्टब्स, रयान रिकेलटन।
यह भी पढ़ें- IND vs SA Playing 11: अभिषेक शर्मा होंगे बाहर! अक्षर की वापसी, सुपर-8 के पहले मैच में बड़े बदलाव कर सकती टीम इंडिया
यह भी पढ़ें- 9 दिन, 12 मैच और 4 टीमों की घर वापसी: T20 World Cup 2026 में आज से सुपर-8 का आगाज, ऐसा है पूरा शेड्यूल