Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs SA Playing 11: Jadeja की होगी वापसी, इन दो खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज; दूसरे टेस्ट में ऐसी होगी Team India की प्लेइंग 11

    Updated: Mon, 01 Jan 2024 04:32 PM (IST)

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ इंजरी के चलते पहला टेस्ट मिस करने वाले रविंद्र जडेजा की दूसरे टेस्ट में वापसी लगभग तय मानी जा रही है। जडेजा प्रैक्टिस सेशन में ज ...और पढ़ें

    IND vs SA: दूसरे टेस्ट में रविंद्र जडेजा की प्लेइंग 11 में वापसी होगी।
    IND vs SA: दूसरे टेस्ट में रविंद्र जडेजा की प्लेइंग 11 में वापसी होगी।

    HighLights

    1. 3 जनवरी से खेला जाएगा भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच
    2. केपटाउन में एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत सकी है टीम इंडिया
    3. दूसरे टेस्ट में होगी रविंद्र जडेजा की टीम में वापसी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs SA Playing 11: पहले टेस्ट में सेंचुरियन में मिली शर्मनाक हार का हिसाब चुकता करने के इरादे से टीम इंडिया 3 जनवरी से दूसरे टेस्ट में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी। कप्तान रोहित शर्मा साल 2010 के बाद मेजबान देश में टेस्ट सीरीज का अंत बराबरी पर करना चाहेंगे। हालांकि, केपटाउन में टीम इंडिया के रिकॉर्ड को देखते हुए यह काम इतना आसान नजर नहीं आता है। दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में दो बड़े बदलाव हो सकते हैं।

    जड्डू की होगी वापसी

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ इंजरी के चलते पहला टेस्ट मिस करने वाले रविंद्र जडेजा की दूसरे टेस्ट में वापसी लगभग तय मानी जा रही है। जडेजा प्रैक्टिस सेशन में जमकर पसीना बहाते हुए नजर आए थे। जड्डू ने बिना किसी परेशानी के गेंदबाजी और बल्लेबाजी की थी। जडेजा के आने से टीम इंडिया का स्पिन विभाग और बैटिंग ऑर्डर दोनों मजबूत होगा। हालांकि, जड्डू के लिए आर अश्विन को अंतिम ग्यारह में जगह बनानी होगी।

    प्रसिद्ध कृष्णा पर गिरेगी गाज

    सेंचुरियन टेस्ट में अपनी गेंदबाजी से खासा निराश करने वाले प्रसिद्ध कृष्णा को दूसरे टेस्ट मैच में टीम से बाहर बैठना पड़ सकता है। कृष्णा की जगह पर मुकेश कुमार को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। मुकेश नेट्स में जमकर गेंदबाजी करते हुए दिखाई दिए थे और कप्तान रोहित शर्मा ने भी उनसे काफी बातचीत की थी। मुकेश का प्रदर्शन टी-20 सीरीज में दमदार रहा था।

    यह भी पढ़ें- फाइनल टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में भावुक हुए David Warner, बॉल टैंपरिंग घटना को किया याद, पत्नी के समर्थन पर भी की बात

    केपटाउन में बेहद खराब टीम इंडिया का रिकॉर्ड

    साउथ अफ्रीका की धरती पर 31 साल बाद टेस्ट सीरीज जीतने का सपना तो चकनाचूर हो चुका है। हालांकि, कप्तान रोहित शर्मा और भारतीय टीम 2010 के बाद मेजबान देश में टेस्ट सीरीज ड्रॉ करने का सपना जरूर देख रही है। टीम इंडिया के लिए केपटाउन में यह सपना सच करना इतना आसान नहीं होगा।

    खबरें और भी

    इस ग्राउंड पर भारतीय टीम ने अब तक कुल 6 टेस्ट मैच खेले हैं। छह में चार में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है, तो दो मैच भारतीय टीम किसी तरह से ड्रॉ कराने में सफल रही है। पिछले 30 साल से इस मैदान पर टीम इंडिया को अपनी पहली जीत का इंतजार है।

    IND vs SA 2nd Test संभावित प्लेइंग 11

    टीम इंडिया संभावित प्लेइंग 11: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार।