यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IND vs SA 1st Test: Ravindra Jadeja क्यों नहीं खेल रहे बॉक्सिंग-डे टेस्ट? कप्तान Rohit ने किया बड़ा खुलासा
भारतीय टीम की तरफ से साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को डेब्यू करने का मौका मिला है। वहीं टीम इंडिया क ...और पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Ravindra Jadeja Injury: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट आज से सेंचुरियन में जारी है। पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
भारतीय टीम में काफी बदलाव देखने को मिले। कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस के दौरान ये बताया कि स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा पहले टेस्ट नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह आर अश्विन को मौका मिला है। रोहित ने जडेजा के पहले टेस्ट नहीं खेलने की वजह का भी खुलासा किया है।
IND vs SA: Rohit Sharma ने बताया क्यों Ravindra Jadeja नहीं खेल रहे पहला टेस्ट?
दरअसल, भारतीय टीम की तरफ से साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिला है। वहीं, टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं। कप्तान रोहित (Rohit Sharma) ने टॉस के दौरान बताया कि जडेजा की जगह अश्विन पहला टेस्ट खेल रहे हैं।
जडेजा की पीठ में थोड़ी ऐंठन थी, इसलिए अश्विन को उनकी जगह शामिल किया गया है। अश्विन अच्छे स्पिनर हैं। इसके अलावा तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह भी खेल रहे हैं। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा अपना डेब्यू कर रहे हैं।
खबरें और भी
Ravindra Jadeja का टेस्ट करियर इस प्रकार
बता दें कि भारतीय टीम के सबसे खतरनाक ऑलराउंडर में से एक रवींद्र जडेजा हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में गेंद के साथ ही बल्ले से धमाल मचाया है। जडेजा ने टेस्ट करियर में अब तक 67 मैच खेलते हुए 2804 रन बनाए, जिसमें 3 शतक और 19 अर्धशतक शामिल है।