Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs SA: ये RO-KO का प्यार है... विराट कोहली के शतक पर रोहित शर्मा का 'झटके वाला' सेलिब्रेशन, वायरल हो गया Video

    Updated: Sun, 30 Nov 2025 08:20 PM (IST)

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में पहले वनडे में विराट कोहली ने शतक जमाया तो रोहित शर्मा के बल्ले से अर्धशतक निकला। विराट का ये 52वां वनडे शतक है और इस प ...और पढ़ें

    विराट कोहली के शतक पर रोहित शर्मा का सेलिब्रेशन

    विराट कोहली के शतक पर रोहित शर्मा का सेलिब्रेशन

    HighLights

    1. IND vs SA: विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जमाया शतक

    2. IND vs SA: विराट कोहली के शतक पर गद-गद हो गए रोहित शर्मा

    3. IND vs SA: रोहित शर्मा के बल्ले से रांची में निकला अर्धशतक

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने रांची में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में शानदार शतक जमाया। कोहली ने इस मैच में 135 रनों की पारी खेली। उन्होंने रोहित शर्मा के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी की। रोहित अपना शतक तो पूरा नहीं कर पाए लेकिन अपने दोस्त कोहली का शतक देख गद-गद हो गए।

    रोहित ने कोहली के शतक के बाद जिस तरह से सेलिब्रेशन किया और वो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल है जो इन दोनों के बीच प्यार और सम्मान की बात को साफ तौर पर दर्शाता है।

    रोहित ने जाहिर की खुशी

    जैसे ही विराट कोहली ने चौका मार अपना 52वां वनडे शतक पूरा किया वैसे ही ड्रेसिंग में बैठ रोहित ने खड़े होकर अपने दोस्त के लिए तालियां बजाई। उन्होंने खुशी में अपना सिर झटकते हुए कुछ कहा और इस दौरान उनके चेहरे पर मुस्कान साफ दिखाई दे रही थी। ये देख रोहित के पास खड़े बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी काफी खुश हो रहे थे।

    रोहित ने इस मैच में 51 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में इस बल्लेबाज ने पांच चौके और तीन छक्के मारे। उन्होंने विराट के साथ जो साझेदारी की उसने भारत के विशाल स्कोर की नींव रख दी थी और टीम इंडिया इसी के दम पर आठ विकेट खोकर 349 रन बनाने में सफल रही।

    रोहित शर्मा ने बने सिक्सर किंग

    38 साल के रोहित शर्मा ने पहले वनडे में वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया। वह वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ा। शाहिद अफरीदी के नाम 398 वनडे मैचों में 351 छक्के थे। रोहित ने पारी के 15वें ओवर में स्पिनर प्रेनेलन सुब्रयन की गेंद पर डीप मिडविकेट पर लगातार दो छक्के लगाकर अफरीदी की बराबरी की और फिर मार्को यानसेन की गेंद को डीप स्क्वायर लेग पर पुल करके अफरीदी के काफी कम पारियों में सर्वाधिक वनडे छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड बना लिया। रोहित ने 2007 में पदार्पण के बाद भारत के लिए 278 मैचों की 270वीं पारी में इस उपलब्धि को हासिल किया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IND vs SA: हर्षित राणा ने पहले ही ओवर में बरपाया कहर, दो झटके दे साउथ अफ्रीका को किया कमजोर

    यह भी पढ़ें- IND vs SA: डेवाल्ड ब्रेविस ने अपने ही कप्तान का पकड़ा हैरतअंगेज कैच, देखने वालों को याद आ गए जोंटी रोड्स, देखें Video