Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jio Cinema नहीं यहां पर फ्री में उठा सकेंगे IND vs SA टी-20 सीरीज का लुत्फ, नहीं खर्च करना पड़ेगा एक भी पैसा

    By Shubham MishraEdited By: Shubham Mishra
    Updated: Fri, 08 Dec 2023 06:36 PM (IST)

    सीरीज का पहला मैच 10 दिसंबर को डरबन के किंग्समीड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। बतौर कप्तान सूर्या खुद को विदेशी धरती पर भी साबित करना चाहेंगे। वहीं ...और पढ़ें

    IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी-20 डरबन में खेला जाएगा
    IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी-20 डरबन में खेला जाएगा

    HighLights

    1. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच डरबन में खेला जाएगा पहला टी-20 मुकाबला
    2. डरबन की पिच से मिलती है तेज गेंदबाजों को मदद
    3. डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकेंगे भारत-साउथ अफ्रीका टी-20 सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। घर में ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देने के बाद टीम इंडिया अब साउथ अफ्रीका से भिड़ने उनकी सरजमीं पर पहुंच चुकी है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया दौरे का आगाज तीन मैचों की टी-20 सीरीज से करेगी।

    सीरीज का पहला मैच 10 दिसंबर को डरबन के किंग्समीड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। बतौर कप्तान सूर्या खुद को विदेशी धरती पर भी साबित करना चाहेंगे। वहीं, रिंकू, यशस्वी जायसवाल जैसे प्लेयर्स के पास भी विदेशी सरजमीं पर अपना दमखम दिखाने का सुनहरा मौका होगा। आइए आपको बताते हैं कैसे बिना एक भी पैसा खर्च किए आप भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाली टी-20 सीरीज का लुत्फ उठा सकते हैं।

    IND vs SA 1st T20: कब और कहां खेला जाएगा भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी-20 मैच?

    भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला टी-20 मुकाबला डरबन के किंग्समीड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

    IND vs SA 1st T20: कितने बजे से शुरू होगा भारत और साउथ अफ्रीका का पहला टी-20 इंटरनेशनल मैच?

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाला पहला टी-20 मुकाबला भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस का सिक्का आधे घंटे पहले उछलेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IND vs SA Pitch Report: डरबन में फर्स्ट बॉलर्स बरपाएंगे कहर या बल्लेबाजों की होगी चांदी, आंकड़ों के जरिए समझिए पिच का मिजाज

    IND vs SA 1st T20: कहां देख सकते हैं भारत और साउथ अफ्रीका का लाइव प्रसारण?

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टी-20 मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

    IND vs SA 1st T20 Live Streaming: कहां देख सकते हैं भारत और साउथ अफ्रीका की टी-20 सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग?

    भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच तीन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ( Hotstar) ऐप पर देख सकते हैं। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज से जुड़ी ताजा अपडेट्स और हर खबर को आप जागरण की वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं।

    कैसी खेलती है डबरन की पिच?

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी-20 मुकाबला डरबन के किंग्समीड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। डबरन के इस मैदान पर तेज गेंदबाजों का पिच से अच्छी खासी मदद मिलती है। शुरुआत में फास्ट बॉलर्स को स्विंग भी मिलती है, जिसके चलते वह काफी खतरनाक साबित होते हैं। बल्लेबाजों के लिए इस पिच पर रन बनाना आसान नहीं माना जाता है।

    क्या कहते हैं आंकड़े?

    डरबन के इस मैदान पर अब तक कुल 22 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिसमें से 11 में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ लगी है। वहीं, चेज करने वाली टीम ने 9 मैचों में मैदान मारा है। पहली पारी में औसतन स्कोर इस मैदान पर 153 का रहा है, जबकि दूसरी इनिंग में एवरेज स्कोर 135 का है। हाईएस्ट स्कोर की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ इसी मैदान पर 6 विकेट खोकर 226 रन लगाए थे।