Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs SA Final Pitch Report: बारबाडोस में गेंदबाज या बल्लेबाज किसे मिलेगी मदद? जानें पिच रिपोर्ट

    Updated: Sat, 29 Jun 2024 09:46 AM (GMT+05:30)

    आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2024 फाइनल का ग्रैंड फिनाले शनिवार 29 जून को बारबाडोस के ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल में साउथ अफ्रीका और भारत के बीच होगा। भ ...और पढ़ें

    केंसिंग्टन ओवल ब्रिजटाउन बारबाडोस की पिच रिपोर्ट। फाइल फोटो
    केंसिंग्टन ओवल ब्रिजटाउन बारबाडोस की पिच रिपोर्ट। फाइल फोटो

    HighLights

    1. वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार फाइनल खेलेगी साउथ अफ्रीका
    2. 10 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है भारतीय टीम
    3. केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन स्टेडियम में खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs SA Final Pitch Report: टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) का फाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत के बीच खेला जाएगा। मुकाबला 29 जून, शनिवार को केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन बारबाडोस में खेला जाएगा। अफ्रीका ने फाइनल का टिकट अफगानिस्तान को हराकर कटवाया था, जबकि भारत ने दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को मात दी थी।

    टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में ऐसा पहली होगा कि दो लगातार मैच जीतने वाली टीमों के बीच फाइनल खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका ने अभी तक इस टूर्नामेंट में लगातार 8 मुकाबले जीते हैं तो वहीं, भारत ने लगातार सात मुकाबले अपने नाम किए है। भारत का एक मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था। बारबाडोस की पिच पर जब ये दोनों टीमें आमने-सामने होंगी तो एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

    IND vs SA Final पिच रिपोर्ट

    बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम की पिच पर गेंद और बल्ले के बीच बराबरी की टक्कर देखने को मिलती है। इस मैदान पर तेज गेंदबाजों को जहां उछाल के साथ गेंद को स्विंग कराने का भी मौका मिलता है। वहीं, मिडिल ओवर्स में स्पिनरों को भी इस पिच से मदद मिलती है। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 153 रन रहा है। मैच के दौरान टॉस अपनी अहम भूमिका निभाएगा।

    यह भी पढे़ं- IND vs ENG: फाइनल में पहुंचने पर Rohit Sharma का दिल हुआ बाग बाग, बोले- अब तक हमारी सफलता की यही कहानी रही

    क्या कहते हैं आंकड़े

    ओवल स्टेडियम पर खेले गए मैचों की बात करें तो यहां कुल 32 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 19 पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। वहीं, 11 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को जीत नसीब हुई है। दो मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला है। यहां, 172 रन हाईएस्ट रन चेज रहा है। ऐसे में दोनों ही टीमें एक बड़ा स्कोर बनाने को देखेंगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढे़ं- IND vs ENG 2024: भारत के खिलाफ 23 रन बनाकर इतिहास रच गए Jos Buttler, रोहित-कोहली के क्लब में मारी एंट्री