Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs SA Test: ऋतुराज गायकवाड़ की जगह ले सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, साई सुदर्शन का भी नाम शामिल

    Updated: Fri, 22 Dec 2023 07:42 PM (IST)

    दूसरी ओर विराट कोहली भी पारिवारिक कारणों के चलते भारत वापस लौट आए हैं। हालांकि उनके पहले टेस्ट के लिए समय पर लौटने की उम्मीद है। ऋतुराज गायकवाड़ के बा ...और पढ़ें

    ये तीन बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को कर सकते हैं रिप्लेस। फाइल फोटो
    ये तीन बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को कर सकते हैं रिप्लेस। फाइल फोटो

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। उंगली की चोट के कारण ऋतुराज गायकवाड़ दक्षिण अफ्रीकी के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। क्रिकबज की एक रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि गायकवाड़ गकेबरहा में अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में लगी चोट से पूरी तरह ठीक नहीं हो पाए हैं, जिसके कारण उन्हें गुरुवार, 21 दिसंबर को पार्ल में अंतिम वनडे से भी बाहर रखा गया।

    वहीं, दूसरी ओर विराट कोहली भी पारिवारिक कारणों के चलते भारत वापस लौट आए हैं। हालांकि, उनके पहले टेस्ट के लिए समय पर लौटने की उम्मीद है। ऋतुराज गायकवाड़ के बाहर होने से भारतीय टीम प्रबंधन उनके रिप्लेसमेंट में जुट गई है। कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन पर टीम अपना भरोसा दिखा सकती है। आइए उनक जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में।

    1. साई सुदर्शन

    तमिलनाडु के बल्लेबाज को हाल ही में समाप्त हुई वनडे सीरीज में मौका मिला था, जिसका दोनों हाथों से स्वागत किया। इस युवा खिलाड़ी ने अपनी बल्लेबाजी और फील्डिंग से प्रभावित किया। शुरुआती दो मैचों में अर्धशतक जड़कर चयनकर्ताओं को सही ठहराया है।

    2. अभिमन्यु ईश्वरन

    अभिमन्यु ईश्वरन लंबे समय से टेस्ट कैप हासिल करने की होड़ में हैं। एक साल पहले रोहित शर्मा चोट के चलते बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच से बाहर हो गए थे। तब अभिमन्यु ईश्वरन को टीम में शामिल किया था, लेकिन उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिला। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अभिमन्यु के नाम 22 शतक दर्ज हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IND vs SA: 'उसने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में...' इस भारतीय बल्लेबाज को लेकर गौतम गंभीर ने की भविष्यवाणी, दिया बड़ा बयान

    3. रजत पाटीदार

    गायकवाड़ की तरह पाटीदार भी पिच पर टिककर खेलना जानते हैं। रजत पाटीदार को भी उछाल भरी गेंदों को प्रभावी ढंग से खेलते हैं। उन्होंने गुरुवार को पार्ल में वनडे डेब्यू में 16 गेंद में 22 रन की पारी के दौरान इसकी झलक दिखाई। वह तेजी से रन भी बनाना भी जानते हैं।

    यह भी पढे़ं- IND W vs AUS W Test: दूसरे दिन भी रहा भारत का दबदबा, चार बल्लेबाजों ने जड़ा अर्धशतक; 157 रन की मिली बढ़त