Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs SA: विराट कोहली ने एमएस धोनी के घर में तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, शतकों के मामले में निकले आगे

    Updated: Sun, 30 Nov 2025 04:19 PM (IST)

    भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने रांची में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार शतक जमाया है। अपनी इस पारी से विराट ने महान बल्लेबाज सचिन ...और पढ़ें

    विराट कोहली ने रांची में जमाया शतक

    विराट कोहली ने रांची में जमाया शतक

    HighLights

    1. विराट कोहली ने रांची में जमाया शतक

    2. विराट कोहली का वनडे में 52वां शतक

    3. विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विराट कोहली ने रांची में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार शतक जमाया है। विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद पहली बार मैदान पर उतर रहे थे और पहले ही मैच में दमदार पारी खेली है। उन्होंने ये शतक एमएस धोनी के घर में बनाया है और सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ा है।

    ये कोहली का वनडे में 52वां शतक है। वह एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन से आगे निकल गए हैं। सचिन ने टेस्ट में 51 शतक जमाए हैं वहीं कोहली उनसे एक कदम आगे निकल गए हैं। विराट ने 102 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। 

    वनडे में पहले ही निकले आगे

    वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में विराट ने सचिन को साल 2023 वर्ल्ड कप में ही पीछे कर दिया था। मुंबई में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में कोहली ने अपना 50वां वनडे शतक जमाया था। अब कोहली ने ओवरऑल एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन को पीछे किया है। सिडनी में खेले गए तीसरे वनडे में भी कोहली ने शानदार पारी खेली थी, लेकिन शतक नहीं बना पाए थे।

    रांची में कोहली ने चौका मार अपना शतक पूरा किया। अपनी पारी में शतक तक पहुंचने तक कोहली ने सात चौके और पांच छक्के मारे थे। ये उनका साउथ अफ्रीका के खिलाफ छठा वनडे शतक है। वहीं ये कोहली का 83वां इंटरनेशनल शतक है। टेस्ट में उनके नाम 30 शतक है। कोहली अब सिर्फ वनडे ही खेलते हैं। वनडे और टी20 में वह पहले ही संन्यास ले चुके हैं। कोहली एक समय सचिन के 100 इंटरनेशनल शतक तोड़ने के करीब दिख रहे थे। हालांकि, अब वह सिर्फ एक फॉर्मेट खेलते हैं तो ऐसे में कोहली का सचिन के मुकाम तक पहुंचना बहुत मुश्किल दिख रहा है। 

    खबरें और भी

    बर्गर ने किया पारी का अंत

    विराट शतक के करीब धीमी बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन जैसे ही शतक पूरा किया वैसे ही वह अपने तूफानी अंदाज में आ गए। उन्होंने शानदार चौके-छक्के मारे। इसी क्रम में वह आउट भी हो गए। 43वें ओवर की पांचवीं गेंद पर वह आउट हुए। नांद्रे बर्गर की गेंद पर उन्होंने बड़ा शॉट खेलना चाहा, लेकिन गेंद को बल्ले पर अच्छे से ले नहीं सके और कर्वस से भागते हुए रियान रिकेलटन ने उनका कैच लपका। कोहली ने 120 गेंदों पर सात छक्के और 11 चौकों की मदद से 135 रन बनाए।