Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs SA 1st Test: अपने बर्थडे का जश्न नहीं मना पाए Yashasvi Jaiswal, एक जीवनदान मिलने के बाद भी इस गेंदबाज के सामने टेके घुटने

    Updated: Thu, 28 Dec 2023 07:51 PM (GMT+05:30)

    भारतीय टीम को दूसरी पारी के शुरुआत में रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा। कप्तान रोहित बिना खाता खोले ही कगिसो का शिकार बने। इसके बाद यशस्वी जयसवाल ...और पढ़ें

    IND vs SA: Yashasvi Jaiswal अपने बर्थडे के दिन नहीं कर पाए बल्ले से कमाल
    IND vs SA: Yashasvi Jaiswal अपने बर्थडे के दिन नहीं कर पाए बल्ले से कमाल

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Yashasvi Jaiswal Birthday: भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल आज अपना 22वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस वक्त यशस्वी साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं, जिसकी दूसरी पारी में वह बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए। यशस्वी अपने बर्थडे के दिन 5 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौट गए।

    साउथ अफ्रीका के डेब्यूटेंट नांद्रे बर्गर ने उन्हें चलता किया। पहली पारी में भी यशस्वी के लिए नांद्रे काल बनकर उबरे थे, जिन्होंने पहली पारी में जायसवाल को 17 रन पर आउट किया था।

    IND vs SA: Yashasvi Jaiswal अपने बर्थडे के दिन नहीं कर पाए बल्ले से कमाल

    दरअसल, भारतीय टीम को दूसरी पारी के शुरुआत में रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा। कप्तान रोहित बिना खाता खोले ही कगिसो का शिकार बने। इसके बाद यशस्वी जयसवाल के रूप में भारत ने दूसरा विकेट गंवाया। बता दें कि यशस्वी (Yashasvi Jaiswal) को भारत की दूसरी पारी की पहली ही गेंद पर जीवनदान मिला था।

    कगिसो रबाडा ने पिच-परफेक्ट गेंद फेंकी थी, जिससे जयसवाल के हिट करने का प्रयास किया और गेंद बल्ले का किनारा लगकर स्लिप की ओर गई। गेंद पहली स्लिप से दूर थी और इसलिए दूसरी स्लिप में एडेन मार्कराम ने छलांग लगाकर गेंद को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उनके हाथ से लगकर गेंद छूट गई।

    यह भी पढ़ें:IND vs SA Test: Rohit Sharma के लिए बुरा सपना बने Kagiso Rabada, ‘हिटमैन’ को शून्‍य पर आउट कर प्रोटियाज गेंदबाज ने हासिल किया खास मुकाम

    इसके बावजूद यशस्वी इस जीवनदान को भुना नहीं पाए और पारी के छठे ओवर की तीसरी गेंद पर नांद्रे बर्गर का शिकार बने। नांद्रे ने जायसवाल को काइल वेरेनी के हाथों कैच आउट कराया। यशस्वी 5 रन ही बना सके।

    खबरें और भी

    पहली पारी में भी यशस्वी बने थे नांद्रे का शिकार

    बता दें कि भारतीय टीम के ओपनर यशस्वी जायसवाल पहले टेस्ट की पहली पारी में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए थे और 37 गेंदों में चार चौकों की मदद से 17 रन बनाकर आउट हो गए थे। उनका विकेट नांद्रे बर्गर ने लिया था। यह नांद्रे बर्गर का पहला टेस्ट विकेट रहा। उस दौरान भी नांद्रे ने काइल वरेनी के हाथों जायसवाल को कैच आउट कराया था।

    यह भी पढ़ें: IND vs AUS W Video: Darcie Brown ने हवा में डाइव लगाकर लपका अद्भुत कैच, कप्तान हरमनप्रीत कौर को भी नहीं हुआ यकीन, देखें होश उड़ा देने वाला वीडियो